बॉलीवुड

अक्षय कुमार और करण जौहर ने रिलीज डेट्स एक्सचेंज कीं, जानें कौनसी फिल्म कब होगी रिलीज

अक्षय कुमार और करण जौहर ने रिलीज डेट्स एक्सचेंज कीं, जानें कौनसी फिल्म कब होगी रिलीज...

2 min read
Oct 13, 2017
Akshay_Karan

'ब्रदर्स' के बाद अक्षय कुमार और करण जौहर एक बार फिर फिल्म के लिए टीमअप हुए हैं। करण सारागढ़ी के युद्ध पर बेस्ड फिल्म बना रहे हैं, जिसमें अक्षय कुमार लीड में रहेंगे। हाल ही में करण ने फिल्म का नाम और रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की है। फिल्म का नाम 'केसरी' रखा है और यह 2019 में होली पर रिलीज होगी। इस घोषणा के बाद करण ने अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मा' की रिलीज डेट का भी एलान किया, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन हैं। यह 2019 में 15 अगस्त को रिलीज होगी।

एक सूत्र का कहना है कि 'अक्षय कुमार अपनी फिल्में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करते रहे हैं। पिछले साल 'रुस्तम' इसी दिन रिलीज हुई थी और इस साल 'टॉयलट: एक प्रेम कथा' भी इसी दिन रिलीज हुई। वे अपनी अगली फिल्म 'गोल्ड' की रिलीज डेट की भी घोषणा कर चुके हैं और यह 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। इसलिए कयास लगाया जा रहा था कि अक्षय की 'केसरी' भी 2019 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी। पर अब लगता है, करण ने अक्षय से अपनी फिल्म 'ब्रह्मा' के लिए 15 अगस्त 2019 की तारीख ले ली है और बदले में उन्हें 'केसरी' के लिए होली की तारीख दे दी है।'

वैसे 'केसरी' के लिए कास्टिंग अब शुरू होगी। कयास है कि इसके लिए दिलजीत दोसांझ को लिया जा सकता है। आपको बता दें कि सारागढ़ी के युद्ध पर अजय देवगन और रणदीप हुड्डा भी फिल्म बना रहे हैं। अजय की फिल्म भी 2019 में ही रिलीज होना तय हुई है और रणदीप की फिल्म की शूटिंग फिलहाल रुकी हुई है।

अक्षय कुमार की इस साल 2 फिल्‍में रिलीज हो चुकी हैं और वह जल्‍द ही रजनीकांत के साथ '2.0' में भी नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही वह एक्‍ट्रेस राधिका आप्‍टे और सोनम कपूर के साथ फिल्‍म 'पेडमैन' की भी शूटिंग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

सराफा विशेषज्ञों ने माना, दिवाली में महंगा हो जाएगा सोना, अभी जानिए क्या चल रहा कीमत
Also Read
View All