
अभिनेता अक्षय कुमार ( akshay kumar ) हर साल अपनी फिल्मों से बॅाक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते आए हैं। आज स्टार देश के सबसे सफल सितारों में से एक हैं। ऐसे में खिलाड़ी कुमार ने एक बार फिर अपनी फीस बड़ा दी है। खबरों के मुताबिक अक्षय ने मशहूर फिल्ममेकर आनंद एल राय की फिल्म साइन की है, जिसके लिए उन्हें 120 करोड़ बतौर फीस ऑफर किए जा रहे हैं। इस हिसाब से अक्षय बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड ऐक्टर यानी सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर बन गए हैं।
सारा और धनुष भी फिल्म का हिस्सा
अक्षय की टीम का मानना है कि आज की तारीख में अक्षय उन स्टार्स में से एक हैं जो 100 करोड़ से ज्यादा की फीस के हकदार हैं। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। इसमें सारा अली खान और धनुष भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। हालांकि फिल्म को लेकर अबतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
'भूल भुलैया 2' में अक्षय को कैमियो भूमिका देना सही नही
इन दिनों अक्षय की सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' के सीक्वल 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग चल रही हैं। लेकिन फिल्म में अक्षय का कैमियो रोल देखने को नहीं मिलेगा। इस बारे में बात करते हुए निर्देशक अनीस बज्मी ने बताया कि अक्षय जैसे बड़े स्टार का फिल्म में कैमियो भूमिका निभाना सही नहीं था। वह बड़े और बिजी स्टार हैं, कैमियो में उनकी उपस्थिति को सही ठहराना संभव नही होगा।
200 करोड़ क्लब में शामिल 'गुड न्यूज' और 'तान्हाजी'
अभिनेता अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' और अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' ने 200 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। 'गुड न्यूज' पिछले साथ 27 दिसंबर और 'तान्हाजी' इस साल 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। करण निर्मित अक्षय की फिल्म ने पहले सप्ताह के दौरान 128 करोड़ की कमाई की थी। 'गुड न्यूज' ने समीक्षकों के साथ दर्शकों का दिल भी जीता। इतना नहीं, फिल्म ने कॉमेडी के मसाले के साथ दर्शकों को एक संदेश भी दिया है।