बॉलीवुड

‘OMG 2’ की चौथे दिन की कमाई ने अक्षय को कर दिया खुश, फिल्म की कास्ट को बुलाकर की जमकर पार्टी

OMG 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ने 55 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

less than 1 minute read
Aug 15, 2023
अक्षय के घर पार्टी में फिल्म के सभी मेंबर पहुंचे।

OMG 2 Day 4 Box Office Collection: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की मुख्य भूमिकाओं वाली 'ओएमजी 2' ने सोमवार को शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म की चौथे दिन की की कमाई पहले दिन से बेहतर रही है। सोमवार को फिल्म ने 12.06 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 4 दिन में फिल्म की कुल कमाई अब 55.17 करोड़ हो गई है। फिल्म के कमाई की रफ्तार पकड़ने से खुश अक्षय कुमार ने सोमवार शाम को यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी और पूरी कास्ट और क्रू को डिनर पर बुलाया और पार्टी दी।

इस शुक्रवार रिलीज हुई 'ओएमजी 2' ने पहले दिन यानी 11 अगस्त को सवा 10 करोड़ की कमाई की थी। 'ओएमजी 2' ने शनिवार को 15 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने तीसरे दिन रविवार की छुट्टी में साढ़े 17 करोड़ की कमाई की। चौथे दिन फिल्म ने 12 करोड़ कमाई की है।

यह भी पढ़ें: गदर 2: सनी देओल के 40 साल के करियर का सबसे बड़ा सोमवार, आज तक किसी फिल्म ने नहीं की इतनी कमाई

Published on:
15 Aug 2023 02:28 pm
Also Read
View All