बॉलीवुड

OMG 2 BO Collection Day 1: भगवान बन कमाल नहीं दिखा सके अक्षय कुमार, लागत निकालना भी मुश्किल!

OMG 2 Box Office Collection Day 1: गदर 2 के साथ ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को ठीक-ठाक ओपनिंग मिली है। जानिए फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।    
2 min read
Aug 12, 2023
Akshay Kumar Pankaj Tripathi Film OMG 2 Box Office Collection Day 1
अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 का पहले दिन का कलेक्शन आया सामने

OMG 2 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 फाइनली सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म के साथ सनी देओल की ‘गदर 2’ भी रिलीज हुई है। गदर 2 को बंपर ओपनिंग मिली है तो वहीं OMG 2 को भी ठीक ठाक ओपनिंग मिली है। फिल्म OMG 2 की कहानी सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है।

पहले दिन 'OMG 2' का कलेक्शन क्या है?
फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में हैं। पंकज त्रिपाठी ने कांति शरण मुद्गल का किरदार निभाया है। जिसकी भगवान शिव में अटूट आस्था है। वहीं यामी गौतम वकील संजना त्रिपाठी के कैरेक्टर में नजर आईं। फिल्म OMG 2 का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आईये जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।





बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के आंकड़ों के अनुसार, अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने पहले दिन 9.50 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की कहानी को देखते हुए कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि OMG 2 आने वाले समय में अच्छी कमाई कर सकती है।

OMG का सीक्वल है OMG 2
OMG 2 साल 2012 में आई फिल्म OMG का सीक्वल है। OMG में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में अक्षय ने कृष्ण का रोल किया था। फिल्म OMG को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए OMG 2 को बनाया गया है।

स्टार कास्ट की फीस क्या है?
इस फिल्म का डायरेक्टशन अमित राय ने किया है। फिल्म रिलीज से पहले ही अलग-अलग वजहों से खबरों में रही है। OMG 2 के लिए अक्षय कुमार को 35 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी को 5 करोड़ रुपये, जबकि यामी गौतम को 3 करोड़ रुपये फीस मिली है।

Updated on:
12 Aug 2023 09:26 am
Published on:
12 Aug 2023 09:25 am