बॉलीवुड

अच्छा!… तो इस वजह के चलते अक्षय कुमार करते हैं फिल्मों में काम, पैसों से नहीं है मतलब

इन दिनों अक्सर कुमार (Akshay Kumar) अपने मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchan Pandey) को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर फिल्म की प्रमोशन में लगे हुए हैं. इसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया वो फिल्मों में काम पैसे की वजह से नहीं कर रहे, बल्कि इसके पीछ एक बड़ी वजह है.
2 min read
• •
Mar 10, 2022
akshay_kumar.jpg
अच्छा!... तो इस वजह के चलते अक्षय कुमार करते हैं फिल्मों में काम, पैसों से नहीं है मतलब

बॉलीवुड के खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपने आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchan Pandey) को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. फिल्म के ट्रेलर और गाने ने लोगों का दिल जीत लिया है. साथ ही फिल्म में उनके किरदार का लुक सभी को काफी अट्रैक्ट कर रहा है. इसी बीच उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो फिल्मों में क्यों काम करते हैं. इन दिनों अक्षय कुमार अपनी फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं.

दरअसल, प्रमोशन के इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने अक्षय कुमार से पूछा कि वो इतने एक्टिव कैसे हैं और कैसे एक साथ इतनी फिल्मों में काम कर लेते हैं, तो इसका जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि 'मैं सुबह में काम करना चुनता हूं और बस रविवार को ब्रेक लेता हूं. अगर आप हर दिन काम करते हैं तो कई फिल्में आपकी पाइपलाइन में आसानी से होती हैं'. अक्षय कुमार आगे कहते हैं कि 'कोरोना के दौरान पुलिसवाले, मीडिया फोटोग्राफर और सभी काम कर रहे थे, हर किसी को पैसा कमाना था'.

अक्षय कुमार ने ये भी कहा कि 'आज मेरे पास सबकुछ है, मैं एक अच्छी जिंदगी जीता हूं, मैं आसानी से घर पर बिना कमाए बैठ सकता हूं लेकिन उनका क्या जो काम करना चाहते हैं'. फिल्म 'बच्चन पांडे' के प्रमोशन इवेंट में अक्षय कुमार ने कहा कि 'मैं आज पैसों के लिए काम नहीं कर रहा हूं, बल्कि अपने जुनून के लिए कर रहा हूं, जिस दिन मुझे रुचि नहीं रहेगी उस दिन से मैं काम करना बंद कर दूंगा'.

वहीं अगर इस फिल्म के बारे में बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार काफी खतरनाक दिखने वाले एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे. साथ ही फिल्म में अक्षय के अलावा कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, जैकलीन फर्नांडिस, संजय मिश्रा समेत कई एक्टर्स नजर आएंगे. बता दें कि ये फिल्म इसी महीने की 18 तारीख को रिलीज होने जा रही है.

Published on:
10 Mar 2022 12:22 pm
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो