बॉलीवुड

जब अक्षय कुमार ने लिया पीएम मोदी का इंटरव्यू, पूछा ऐसा सवाल, ठहाका मारकर हंसने लगे पीएम, वीडियो वायरल

इस वीडियो को Prime Minister Narendra Modi ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।      
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2019, 9:50 AM IST
Narendra Modi Akshay Kumar
Narendra Modi Akshay Kumar

बॉलीवुड में इनदिनों एक के बाद एक स्टार्स के राजनीति में शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं हाल ही में Akshay Kumar के चुनाव लड़ने की खबरें भी सामने आई थीं। वहीं अब अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह Prime Minister Narendra Modi का इंटरव्यू लेते नजरे आ रहे हैं। इस इंटरव्यू में अक्षय, पीएम से एक ऐसा सवाल करते हैं जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

वायरल हो रहा ये वीडियो दरअसल, अक्षय कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू के टीजर का है। इंटरव्यू का पूरा वीडियो बुधवार की सुबह 9 बजे जारी किया गया था। इसमें अक्षय कुमार ने पीए से उनके जीवन से जुड़ी कई बातों पर चर्चा की है। इस टीजर में जब अक्षय कुमार, पीएम मोदी से पूछते हैं कि 'आप आम खाते हैं?' ये सवाल सुनते ही वह ठहाका मारकार हंसने लगते हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'जहां पूरा देश चुनाव और राजनीति के बारे में बात कर रहा है, थोड़ा ब्रेक लीजिए। सौभाग्य मिला यह कैंडिड और पूरी तरह से नॉन पॉलिटिकल बातचीत करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ। एएनआई के माध्यम से सुबह 9 बजे इस इंटरव्यू को देखिए और उनके बारे में कुछ अनजाने तथ्यों को जानिए।' वहीं इस प्रोमो को पीएम मोदी ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए मोदी ने लिखा, 'अक्षय आपके साथ राजनीति और चुनाव को छोड़कर अन्य सभी चीजों पर बातचीत कर अच्छा लगा। मुझे भरोसा है कि लोगों को हमारी यह बातचीत पसंद आएगी।'

Updated on:
25 Apr 2019, 9:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल