बॉलीवुड

28 साल छोटी इस हीरोइन संग लड़ाएंगे इश्क अक्षय कुमार, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे हीरो हैं जिनकी झोली में अक्सर फ़िल्मों की बरसात होती रहती हैं। बता दें अक्षय कुमार साउथ की सोरारई पोटरु फ़िल्म में नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई हैं।

2 min read
Apr 26, 2022
akshay kumar radhika madan in hindi remake of south film
akshay kumar radhika madan in hindi remake of south film

अक्षय कुमार पिछले कुछ दिनों से ही सुर्ख़ीयों में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में उन्हें तम्बाकू एड करने को लेकर काफ़ी ज़्यादा ट्रोल किया गया था। ट्रोल के बाद अक्षय कुमार ने ख़ुद अपने फ़ैन से माफ़ी भी मांगी हैं। यहां तक कि ख़ुद को इस एड से पीछे भी हटा लिया था। अब वो एक बार फिर से सुर्ख़ीयों में आ गए हैं।

अक्षय कुमार की अपकमिंग फ़िल्म के लिस्ट में एक और धमाकेदार फ़िल्म का नाम जुड़ गया हैं। बता दें अक्षय कुमार फ़िलहाल साउथ सुपरस्टार सूर्या शिव कुमार की फ़िल्म सोरारई पोटरु के हिन्दी रिमेक में नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म में वह पहली बार राधिका मदान संग रोमांस करते दिखेंगे।

वैसे आपको बता दें कि राधिका और अक्षय कुमार के बीच क़रीबन अठाईस साल का अंतर हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो गई है लेकिन अभी तक इस फ़िल्म का टाइटल डिसाइड नहीं हुआ हैं। अच्छाई ने अपने इंस्टाग्राम पर फ़िल्म की मुंहूर्त शॉट की एक छोटी सी क्लिप शेयर की हैं। इसमें राधिका नारियल फोड़ते हुए नज़र आ रही हैं।

अक्षय कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- नारियल तोड़ते और दिल में एक छोटी सी प्रार्थना के साथ हम अपनी बिना टाइटल वाली फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह फ़िल्म सपनों और उनकी शक्ति के बारे में हैं। प्लीज़ टाइटल सुझाएँ और हमारे साथ शेयर करें। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से इस फ़िल्म को लेकर अक्षय कुमार बातचीत कर रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग अच्छे कुमार को खरी खोटी सुना रहे हैं। कई लोग अक्षय कुमार को रीमेक नहीं ओरिजनल बनाने को कह रहे हैं। तो कई लोगों का कहना है कि अगर ऐसे ही रीमेक फ़िल्में बनती रही तो हमारी इंडस्ट्री कभी आगे नहीं बढ़ेगी। वहीं कई लोग दोनों की उम्र के अंतर को लेकर भी अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल में कर रहे हैं।

Updated on:
26 Apr 2022 01:34 pm
Published on:
26 Apr 2022 01:31 pm
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं