बॉलीवुड

अक्षय कुमार की फिल्म ‘गुड न्यूज’ ने लगाई डबल सेंचुरी, किया 200 करोड़ का कलेक्शन

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) की फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) ने 24 वें दिन भी अच्छी खासी कमाई की है।
2 min read
good_newwz_.jpeg

नई दिल्ली: Good Newwz Box Office Collection Day 24: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) की फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) ने 24 वें दिन भी अच्छी खासी कमाई की है। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, गुड न्यूज ने रविवार को 1.89 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में फिल्म ने डबल सेंचुुरी लगा दी है। गुड न्यूज का टोटल कलेक्शन 200 करोड़ का हो गया है। इतना ही नहीं ये फिल्म विदेशों में भी अच्छी खासी कमाई कर रही है।

'गुड न्यूज (Good Newwz)' आईवीएफ (IVF) पर आधारित है और लोगों को ये कॉन्सेप्ट पसंद आ रहा है। फिल्म शुरू से लेकर एंड तक कॉमेडी से भरपूर है। 'गुड न्यूज' की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म मुंबई के सोफिस्टिकेटेड कपल वरुण बत्रा (Akshay Kumar) और दीप्ति बत्रा (Kareena Kapoor) की कहानी है, जो शादी के सात साल बाद माता-पिता बनने का सोचते हैं, लेकिन कई कोशिशों के बाद भी जब वो नाकाम रहते हैं तो वो डॉक्टर का सहारा लेते हैं और आईवीएफ से माता पिता बनने के लिए तैयार होते हैं। लेकिन गड़बड़ तब होती है जब डॉक्टर्स एक और बत्रा कपल के साथ उनका स्पर्म एक्सचेंज कर देते हैं।

दूसरा बत्रा कपल और कोई नहीं बल्कि देसी कपल हनी (दिलजीत दोसांझ) और मोनी (कियारा आडवाणी) हैं। स्पर्म एक्सचेंज होने के बाद कैसे दोनों कपल आपस में उलझते हैं इसी से कहानी आगे बढ़ती है। डायरेक्टर राज मेहता (Raj Mehta) ने फिल्म को बहुत ही क्रिस्प रखा है और कही भी आप बोर नहीं होते हो। वहीं एक्टिंग के मामले में अक्षय कुमार (Akshay Kuamr), करीना कपूर (Kareena Kapoor) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने शानदार एक्टिंग की है। लेकिन कियारा आडवाणी कुछ खास नहीं कर पाती हैं।

Updated on:
20 Jan 2020 12:29 pm
Published on:
20 Jan 2020 12:28 pm
Also Read
View All