13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं सबको खुश नहीं करता’, राम मंदिर चोरी मामले में मुगलों पर विवादित बयान देने के बाद बोले अनुपम खेर, ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

Anupam Kher Ram Mandir Theft Controversy: अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में राम मंदिर चोरी को लेकर दिए विवादित बयान पर अब बिना किसी का नाम लिए मैसेज दिया है। उन्होंने कहा है कि वो किसी को खुश नहीं करते।
3 min read
Google source verification
Anupam Kher Ram Mandir Theft Controversy

Anupam Kher Ram Mandir Theft Controversy (सोर्स- @AnupamPKher)

Anupam Kher Ram Mandir Theft Controversy: अभिनेता अनुपम खेर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी की घटना पर की गई उनकी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब अभिनेता ने एक वीडियो शेयर कर बिना किसी का नाम लिए ऐसा मैसेज दिया है, जिसे लोग पूरे विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान चोरी की घटना पर उनकी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस बयान के बाद कई लोगों ने उनकी आलोचना की, वहीं राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। अब पूरे विवाद के बीच अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा कर अपनी सोच साफ करने की कोशिश की है।

'हर किसी को खुश करना मेरा मकसद नहीं'

वीडियो में अनुपम खेर कहते हैं कि उनसे अक्सर पूछा जाता है कि वो कुछ मुद्दों पर इतनी बेबाकी से अपनी राय कैसे रखते हैं और क्या उन्हें लोकप्रियता कम होने का डर नहीं लगता। अभिनेता का कहना है कि शायद इसकी वजह यही है कि उन्होंने कभी भी हर व्यक्ति को खुश करने की कोशिश नहीं की।

उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसा कोई इंसान नहीं है जिसे हर कोई पसंद करता हो। अगर कोई व्यक्ति सभी को खुश रखने में जुट जाता है तो धीरे-धीरे लोग उसका इस्तेमाल अपने हिसाब से करने लगते हैं। इसलिए सबसे पहले इंसान को खुद की नजरों में अच्छा बनने की कोशिश करनी चाहिए।

'पहले खुद के पसंदीदा बनिए'

अनुपम खेर ने अपने मैसेज में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जब भी इंसान आईने में खुद को देखे तो उसे महसूस होना चाहिए कि वह एक अच्छा इंसान है। अगर ऐसा नहीं लगता तो बदलाव दुनिया को खुश करने के लिए नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने के लिए करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि न उन्होंने और न ही किसी दूसरे व्यक्ति ने पूरी दुनिया को खुश रखने की जिम्मेदारी ली है। इसलिए सच बोलने से डरना नहीं चाहिए।

राम मंदिर टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, अयोध्या दौरे के दौरान राम मंदिर में दान चोरी की घटना पर अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उनके बयान के एक हिस्से को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया गया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

इस मामले पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता की टिप्पणी पर सवाल उठाए। इसके बाद यह मुद्दा राजनीतिक बहस का विषय भी बन गया।

'आधी बात दिखाई गई'

विवाद बढ़ने पर अनुपम खेर ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान का केवल एक हिस्सा दिखाया गया, जबकि पूरी बात सामने नहीं रखी गई। उनका कहना है कि यदि पूरा बयान सुना जाए तो उसका अर्थ अलग तरीके से समझ में आएगा।

अभिनेता ने यह भी कहा कि भगवान श्रीराम की प्रतिष्ठा किसी ऐसी घटना से कम नहीं हो सकती और लोगों को पूरे संदर्भ के साथ बात को समझना चाहिए।

नई फिल्म को लेकर भी चर्चा में

इस बीच अनुपम खेर अपनी नई फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन कमाख्या नारायण सिंह कर रहे हैं। यह अनुपम खेर के लंबे फिल्मी करियर की 552वीं फिल्म बताई जा रही है। फिल्म में ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट और कहानी को लेकर मेकर्स की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग