
नई दिल्ली: Sooryavanshi Trailer Out: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटिड हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर चार मिनट लंबा है। ट्रेलर में जमकर एक्शन देखने को मिल रहा है। साथ ही अक्षय कुमार एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। चंद मिनटों में ही ट्रेलर को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
बात करें 'सूर्यवंशी' फिल्म की तो फिल्म में कटरीना कैफ, गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, जैकी श्रॉफ और विवियन भटेना अहम भूमिका में दिखाई देंगे। साथ ही अजय देवगन और रणवीर सिंह इसमें कैमियो करते नजर आएंगे। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने पहले ही ट्रेलर देख लिया था और उसके बाद उन्होंने ट्वीट कर बताया- "एक्सक्लुसिव 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर देखा। वाकई शानदार। 'सूर्यवंशी' ने फिर यह साबित कर दिया कि रोहित शेट्टी मनोरंजन के निर्विवाद बादशाह हैं। अक्षय कुमार को एक्शन मोड में देखकर अच्छा लगा। बॉक्स ऑफिस पर सुनामी के लिए तैयार रहिए। यह बहुत बड़ी विजेता साबित होने वाली है।"
एक्शन से भरपूर अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सूर्यवंशी रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज की चौथी फिल्म है। इससे पहले वह सिंघम, सिंघम 2 और सिंबा बना चुके हैं। इन दोनों फिल्मों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।