बॉलीवुड

काजोल की बेटी के साथ पार्टी कर रहे थे अक्षय कुमार के बेटे आरव, ओरी ने लीक कर दी तस्वीरें

Aarav Parties With Kajol Daughter Nysa: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बेटी नीसा और अक्षय कुमार के बेटे आरव की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं। इसमें दोनों एक साथ पार्टी इंजॉय करते दिख रहे हैं।
2 min read
Apr 26, 2024
Akshay Kumar Son Aarav Parties With Kajol Daughter Nysa

Aarav Parties With Kajol Daughter Nysa: सोशल मीडिया स्टार ओरी यानी अवतारमणी किसी सेलेब से कम नहीं। वो बॉलीवुड स्टार्स के साथ अकसर पार्टी करते दिखाई दे जाते हैं। वो पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं।

ओरी ने शेयर की तस्वीरें

सेलेब्स की पार्टी वाली ये तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं। ऐसा ही इस बार भी हुआ है। ओरी ने इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बेटी नीसा और अक्षय कुमार के बेटे आरव की तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर की हैं।

यह भी पढ़ें: 49 साल की काजोल ने शेयर की वर्कआउट वाली तस्वीर, लोगों का हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल

ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं। इसमें दोनों सेलेब्रिटी किड्स एक साथ पार्टी इंजॉय करते दिख रहे हैं। ओरी (Orry) ने इन्हें शेयर करते हुए लिखा-’डिनर फन टाइम्स’ और नीचे लिखा-‘आखिरी रात के बारे में’।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन-अक्षय कुमार के साथ किया काम, बॉलीवुड में हुई फ्लॉप, 10 हजार करोड़ रुपये की है मालकिन

आरव और नीसा ने साथ में की पार्टी

नीसा (Nysa) इन तस्वीरों में ग्रे टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने दिख रही हैं। वहीं आरव (Aarav) ब्लैक टी-शर्ट और जीन्स पहने कूल दिख रहे हैं। उनके साथ ओरी भी हैं। ये तस्वीरें लंदन के रेस्टोरेंट की हैं। यहीं ये तीनों पार्टी कर रहे थे।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बेटे आरव 21 साल के हैं और वो फॉरेन में पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं काजोल (Kajol) और अजय देवगन की बेटी नीसा स्विट्जरलैंड में पढ़ाई कर रही हैं। दोनों लंदन में कैसे मिले अब ये चर्चा का विषय है।

Published on:
26 Apr 2024 05:42 pm