बॉलीवुड

पोस्टर्स तैयार होने के बाद गुलशन कुमार की बायोपिक ‘मुगल’ से पीछे हटे अक्षय, बताई इनकार करने की वजह

अक्षय कुमार को लेकर कई दिनों से खबरे सामने आ रही थीं कि वह गुलशन कुमार की बायोपिक 'मुगल' में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर्स भी तैयार किए जा चुके थे। लेकिन अचानक ही अक्षय ने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। अब इसके पीछे की असल वजह सामने आई है।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 3:30 PM IST
akshay kumar statement on leaving gulshan kumar movie mughal
akshay kumar statement on leaving gulshan kumar movie mughal

बॅालीवुड स्टार अक्षय कुमार को लेकर कई दिनों से खबरे सामने आ रही थीं कि वह गुलशन कुमार की बायोपिक 'मुगल' में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर्स भी तैयार किए जा चुके थे। लेकिन अचानक ही अक्षय ने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। अब इसके पीछे की असल वजह सामने आई है।

कहा जा रहा था कि अक्षय और मेकर्स के बीच फिल्म की कहानी को लेकर विवाद है। पर हाल में इस पूरे मामले पर अक्षय का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि, 'मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। स्क्रिप्ट पर हमारी बात नहीं बन पाई।'

बता दें 'मुगल' फिल्म को आमिर खान टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है। ऐसे में फिल्म के लीड एक्टर का अचानक फिल्म से मुंह मोड़ना प्रोड्यूसर्स के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अभी तक खबर थी कि 'मुगल' फिल्म साल 2019 में क्रिसमस पर रिलीज होगी।

बता दें गुलशन कुमार की इस बायोपिक को सुभाष कपूर ने लिखा है। साल 1997 में मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में शिव मंदिर के पास गुलशन कुमार की हत्या कर दी गई थी।इस मर्डर में म्यूजिक कंपोजर नदीम सैफी का नाम सामने आया था।

कहा गया था कि अंडरवर्ल्ड के साथ मिलकर नदीम ने हत्या की साजिश रची थी।

Published on:
Also Read
View All
‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

रणबीर कपूर संग ‘असमान शादी’ की अटकलों पर भड़कीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- ऐसी धारणा आपत्तिजनक है

Kalli Kheti Review: ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म थोड़ी हटकर है, जैकी श्रॉफ साबित हुए ‘तुरुप का इक्का’