बॉलीवुड

40 हजार लड़कियों को अक्षय ने दी इस खास काम की ट्रेनिंग, अब खुद की सुरक्षा खुद करेंगी महिलाएं

अक्षय कुमार ( akshay kumar ) ने बताया कि वह महिलाओं को फ्री में सेल्फ ट्रेनिंग सिखाते हैं।
2 min read
Dec 18, 2019
40 हजार लड़कियों को अक्षय ने दी इस खास काम की ट्रेनिंग, अब खुद की सुरक्षा खुद करेंगी महिलाएं
40 हजार लड़कियों को अक्षय ने दी इस खास काम की ट्रेनिंग, अब खुद की सुरक्षा खुद करेंगी महिलाएं

अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) ने बताया कि वह महिलाओं को फ्री में सेल्फ ट्रेनिंग सिखाते हैं। इस बात का जिक्र एक्टर ने अपने हालिया इंटरव्यू में किया। अक्षय बताते हैं कि मुंबई में मेरे कई स्कूल चलते हैं और इन स्कूलों में मैं बच्चियों को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देता हूं। मैं और मेरी टीम अब तक 40 हजार लड़कियों को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दे चुकी है। यह बिल्कुल फ्री है। हम उन्हें प्रशिक्षित करते हैं और हमारे पास बड़ी- बड़ी कंपनियों की CEO से लेकर घरों में काम करने वाली महिलाएं तक सभी ट्रेनिंग लेने आती हैं।

गौरलतब है कि अक्षय जल्द ही फिल्म 'गुड न्यूज' ( good newws ) में नजर आएंगे। इसमें मिस्टर खिलाड़ी के अलावा करीना कपूर खान ( kareena kapoor khan ) , दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) और कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) लीड किरदार में हैं। 'गुड न्यूज' 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा अगले साल स्टार 'सूर्यवंशी' ( Sooryavanshi ) , 'लक्ष्मी बम' ( laxmmi bomb ) , 'पृथ्वीराज' ( Prithviraj ) और 'बच्चन पांडे' ( bachchan pandey ) जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Published on:
18 Dec 2019 02:52 pm