बॉलीवुड

‘Samrat Prithviraj’ के फ्लॉप होते ही ठंडे बस्ते में गई Akshay Kumar और Tiger Shroff की ‘Bade Miyan-Chote Miyan’

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' की आलोचना को लेकर काफी सुर्खियों में है. अक्षय की ये फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई, जिसके बाद उन्होंने अपने अगली अपकमिंग फिल्म को टाल दिया है.
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2022, 12:02 PM IST
Akshay Kumar Tiger Shroff Film Bade Miyan Chote Miyan Postponed
Akshay Kumar Tiger Shroff Film Bade Miyan Chote Miyan Postponed

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' (Samrat Prithviraj) 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. फिल्म ने अपनी बजट के हिसाब से कमाई तक नहीं की. फिल्म के फ्लॉप होने को लेकर अक्षय कुमार इन दिनों काफी ट्रोल हो रहे हैं और खासी सुर्खियां भी बटोर रहे हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि उनकी एक अपकमिंग फिल्म को स्थगित कर दिया गया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) नजर आने वाले थे.

इस फिल्म का नाम बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan-Chote Miyan) है. इस साल के शुरूआत में फरवरी के आस-पास फिल्म के एक टीजर को जारी किया गया था, जिसमें दोनों के एक्शन सीन दो दिखाया गया था. टीजर को काफी पसंद किया गया था, जिसके बाद से ही फैंस फिल्म के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड थे, लेकिन फिलहाल खबर आ रही है कि अपनी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के बाद अक्षय इस फिल्म की शूटिंग करने वाले थे, जिसको उन्होंने अप पोस्टपोंड कर दिया है. साथ ही बताया जा रहा है कि फिल्म को बजट के चलते कुछ समय के लिए रोका गया है.


साथ ही ऐसा भी माना जा रहा है कि शायद इस फिल्म पर अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' और टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती 2' के फ्लॉप होने का काफी असर पड़ा है. बता दें कि इस फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ बताया जा रहा था. फिल्म को अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन अब इस फिल्म के पोस्टपोन होने से मेकर्स के साथ-साथ फैंस भी काफी निराश नजर आ रहे हैं. हालांकि, अंदाजा लगया जा रहा है कि कुछ समय बाद इस फिल्म पर काम शुरू होगा और अभी भी उम्मीद है कि ये फिल्म 2023 में जरूर फ्लोर पर आएगी.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन