बॉलीवुड

अक्षय कुमार से लेकर अभिषेक बच्चन तक, इन सेलेब्स ने पहने सबसे महंगे स्नीकर्स, जानिए इनकी कीमत

बॉलीवुड इंडस्ट्री के वो स्टार्स जिन्होनें अपने स्टालिश लुक से जीता फैंस का दिल। आज हम बता रहे है उनके एक और लुक के बारे में.. ये स्टार्स सबसे मंहगे और बेस्ट स्नीकर्स के दीवाने होते हैं । जिनकी कीमत जान आपके भी उड़ जाएंगे होश..
3 min read
• •
Updated: 5 Jul 2021, 10:55 AM IST
stars wear expensive sneakers
stars wear expensive sneakers

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर्स फिल्मों के साथ साथ अपनी लाइफ स्टाइल और फैशन सैन्स को लेकर काफी मशहूर रहते है। उनके ठाठ-बाठ से लेकर पहने का तरीका तक सबसे हटकर होता है। वे लोग अपने लुक को बेहतर दिखाने के लिए नई-नई और अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं। जो काफी एक्सपेंसिव तक होते है। ऐसे ही आज हम बता रहे है बॉलीवुड सेलेब्स के स्नीकर्स के बारे में, जिनके वो काफी दिवाने है। ये स्नीकर्स काफी महंगे हैं।

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन किसी प्लेस पर एडिडास प्लस कानये वेस्ट यीजी 700 वी3 एजाइल स्नीकर में नजर आए थे। जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए के करीब बताई जाती है।

ऋतिक रोशन

फिल्म 'सुपर 30' के प्रमोशन के दौरान ऋतिक रोशन ने रेनफॉरेस्ट रेट्रो ट्रेनर्स स्नीकर्स की एक जोड़ी पहनी थी जिसे सिर्फ 5000 रुपये में खरीदा जा सकता है।बाजार में इसकी कीमत 9200 रुपये है।

एक्टर रणबीर कपूर

रणबीर कपूर अपनी फिल्मों में खास अभिनय के साथ अपनी स्टिल को लेकर भी ज्यादा चर्चे में रहते हैं। इन दिनों रणबीर कपूर अपने डिजाइनर स्नीकर्स को लेकर सुर्खियों में हैं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) एयपोर्ट पर स्पेशल स्नीकर Dior X Air Jordan के पहने नजर आए हैं। ये एयर डियोर लोगों के साथ व्हाइट और ग्रे अपर में डिजाइन किए गए हैं। रणबीर कपूर के इन जूतों की कीमत करीब 8-10 हजार डॉलर के करीब की हैं यानि की इसके लिए पको करीब 5 लाख 80 हजार रुपए से ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार फिल्म में अपने खास अभिनय के साथ साथ स्टाइलिश लुक के मामले में कम नही है। अपनी ही एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय ऑरेंज बलेंसिआगा स्पीड स्नीकर्स पहने हुए नजर आए थे। जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था इस स्नीकर्स की कीमत लगभग 70 हजार रुपए है।

शाहिद कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर फिल्म 'कबीर सिंह' के प्रमोशन के दौरान रिक ओवेन्स ब्लैक एंड ऑफ व्हाइट हाइकिंग स्नीकर्स पहने नजर आए थे। जिसकी कीमत लगभग 95 हजार रुपए थी। लेकिन कई ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर 40 हजार रुपए की मिल रही है।

Published on: