बॉलीवुड

Akshay Kumar की ‘हाउसफुल 5’ में होगी इस एक्टर की एंट्री, 22 साल पहले हिट हुई थी दोनों की जोड़ी

Akshay Kumar: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अनिल कपूर के जाने के बाद एक नए एक्टर की एंट्री होगी।
2 min read
May 18, 2024
Akshay Kumar To Share Screen With Arjun Rampal In Housefull 5

Akshay Kumar: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छुट्टी हो गई है। खबर है कि उन्होंने फीस की वजह से फिल्म छोड़ दी है। अब उनके जाने के बाद फिल्म में एक नए एक्टर की एंट्री होगी।

ये वही एक्टर हैं जिनके साथ अक्षय कुमार ने 22 साल पहले हिट मूवी दी थी। इनकी जोड़ी हिट थी, ये एक्टर हैं बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal)। इनकी एंट्री ‘हाउसफुल 5’ में हो सकती है।

हाउसफुल 5 की स्टारकास्ट

‘हाउसफुल 5’ को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के बाद अब अर्जुन रामपाल की भी एंट्री हो सकती है। ‘हाउसफुल’ के पहले पार्ट में अर्जुन रामपाल नजर आए थे।

‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार और अर्जुन रामपाल की जोड़ी 22 साल पहले फिल्म ‘आंखें’ में बनी थी।

हाउसफुल 5 की रिलीज डेट

‘हाउसफुल 5’ में अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिका में दिखेंगे। इस बार उनका किरदार गंभीर होने के साथ-साथ मजेदार भी होने वाला है। यह फिल्म इसी साल अगस्त से फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि फिल्म 'हाउसफुल 5' अगले साल 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Updated on:
18 May 2024 03:28 pm
Published on:
18 May 2024 03:05 pm