बॉलीवुड

भलाई करने गए अक्षय-ट्विंकल पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, मिली कानूनी नोटिस …

अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को फिल्म 'रुस्तम' में नौसेना अधिकारी के रूप में पहनी गई वर्दी की नीलामी को लेकर कानूनी नोटिस भेजा गया है

2 min read
May 10, 2018
akshy

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों कुछ गलत कारणों से चर्चा में है। उन्होंने फिल्म रुस्तम की नीलामी का ऐलान किया था जिसे लेकर वो लोगों के निशाने पर आ गए। अब ये मामला विवाद का रुप ले चुका है और अक्षय, और ट्विंकल को कानूनी नोटिस भेजा गया है।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्‍मों की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन इस सब के बीच अक्षय किसी फिल्‍म के लिए नहीं बल्कि किसी दूसरी वजह से चर्चा के केन्द्र में हैं। दरअसल अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को फिल्म 'रुस्तम' में नौसेना अधिकारी के रूप में पहनी गई वर्दी की नीलामी को लेकर कानूनी नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि 'इन लोगों ने सशस्त्र बलों के कर्मियों व शहीद सैनिकों की विधाओं के भावनाओं से खेला है।'

संस्था को भी मिला कानूनी नोटिस
यह नोटिस नीलामी करने वाली संस्था साल्टस्काउट को भी भेजा गया है, जिसने नौसेना अधिकारी की वर्दी की ऑनलाइन बोली लगाई है। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्‍म 'रुस्‍तम' के लिए ही उन्‍हें पिछले साल उनके करियर की पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है।वर्दी के लिए बुधवार दोपहर सबसे ज्यादा बोली 2,35,000 रुपये लगाई गई। इसमें कमीज, पतलून व टोपी शामिल है। यह नीलामी 26 मई की रात बंद होगी।

सामाजिक कार्य के लिए निलामी
अक्षय व ट्विंकल ने कहा है कि नीलामी से प्राप्त धन का इस्तेमाल सामाजिक कार्य के लिए किया जाएगा व इसका 90 फीसद इस्तेमाल एनजीओ जेनिस ट्रस्ट के लिए किया जाएगा। जेनिस ट्रस्ट महाराष्ट्र के पंचगनी में जानवरों के बचाव व इलाज का कार्य करता है। लेकिन, नौसेना की वर्दी की नीलामी पर कुछ सेवारत व पूर्व सैनिकों ने अपनी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस वर्दी की नीलामी कर इन दोनों लोगों ने राष्ट्रीय हितों के प्रति असम्मान दिखाया है और साथ ही सैनिकों और शहीद सैनिकों की विधावाओं की भावनाओं से खेला है।

सोशल मीडिया पर हुए Troll
बता दे कि अपनी इस वर्दी को 'असली नौसैन्य वर्दी' बताए जाने के लिए अक्षय कुमार की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई है। अक्षय के साथ ही उनकी पत्‍नी को भी इसके लिए ट्रोल किया जा चुका है। इसपर जवाब देते हुए हाल ही में अक्षय कुमार ने कहा कि वह एक 'अच्छे काम' के लिए परिधान नीलाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या है तो वह इस बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं।

Published on:
10 May 2018 12:05 pm
Also Read
View All