बॉलीवुड

अक्षय कुमार की Sky Force पर हुआ विवाद, मशहूर लेखक ने कोर्ट में ले जाने का दिया अल्टीमेटम

Sky Force Controversy: अक्षय कुमार की नई फिल्म स्काई फोर्स पर संकट आ गया है। इसे लेकर एक मशहूर लेखक ने मेकर्स को कोर्ट में घसीटने की बात कही है।
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2025, 1:24 PM IST
Akshay Kumar upcoming film Sky Force controversy Manoj Muntashir threatens legal action against makers

Sky Force Controversy: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘स्काई फोर्स’ विवादों में फंसती नजर आ रही है। इसे लेकर एक मशहूर लेखक ने मेकर्स को कोर्ट में घसीटने की बात कही है। अक्षय की ये फिल्म 24 जनवरी, 2025 को रिलीज हो रही है लेकिन रिलीज से पहले इस पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

गीतकार-लेखक मनोज मुंतशिर ने दिया अल्टीमेटम 

दरअसल, मशहूर गीतकार-पटकथा लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्ममेकर्स को कोर्ट तक ले जाने का अल्टीमेटम दिया है। ये सारा विवाद तब शुरू हुआ जब ‘स्काई फोर्स’ की टीम ने अपकमिंग सॉन्ग ‘माये’ लिखने का क्रेडिट मनोज मुंतशिर को नहीं दिया।

इस बात से हैं नाराज 

कल ही इसका टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया था। जियो सिनेमा की ओर से ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सॉन्ग ‘माये’ का टीजर शेयर किया था। इस गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज दी है और तनिष्क बागची ने इसका म्यूजिक दिया है। इस पोस्ट में बी प्राक और तनिष्क बागची दोनों को क्रेडिट दिया है, लेकिन मनोज मुंतशिर का जिक्र तक नहीं किया गया।

यही बात मनोज मुंतशिर को सही नहीं लगी। उन्होंने फिल्म मेकर्स, जियो सिनेमा, मैडॉक और सारेगामा ग्लोबल को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। एक्स पर मनोज मुंतशिर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- "कृपया ध्यान @jiostudios, @MaddockFilms @saregamaglobal। ये गाना न केवल गाया और कंपोज किया गया है, बल्कि इसे किसी ऐसे व्यक्ति ने लिखा है जिसने इसके लिए अपना पूरा खून-पसीना बहाया है।"

उन्होंने आगे लिखा- "शुरुआती क्रेडिट से लेखकों का नाम हटाना फिल्म के प्रति घोर अनादर दर्शाता है। निर्माताओं द्वारा शिल्प और बिरादरी को नुकसान पहुंचाया गया है। अगर इसे तुरंत ठीक नहीं किया गया, जिसमें कल रिलीज होने वाला मुख्य गीत भी शामिल है, तो मैं गीत को अस्वीकार कर दूंगा और सुनिश्चित करूंगा कि मेरी आवाज देश के कानून द्वारा सुनी जाए। शर्म की बात है। @IPRSmusic।”

स्काई फोर्स स्टारकास्ट 

अब देखना ये है कि मेकर्स उन्हें क्रेडिट देते हैं या नहीं। फिल्म की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के अलावा वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निम्रत कौर भी हैं। इसकी कहानी इंडिया-पाकिस्तान के बीच हुए 1965 के युद्ध पर आधारित है। 

Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’