बॉलीवुड

आमिर खान की इस फिल्म में साइड रोल के लिए अक्षय कुमार ने दिया था ऑडिशन, इस वजह से हुए थे रिजेक्ट

30 साल पहले आई फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इस फिल्म में आमिर खान, आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी और पूजा बेदी नजर आए थे। ये फिल्म प्यार, दोस्ती, दुश्मनी, इमोशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन थी। यह मंसूर खान की कुछ हिंदी फिल्मों में से एक थी।

2 min read
May 26, 2022
akshay kumar was rejected for jo jeeta wohi sikandar

फिल्म जो जीता वही सिंकदर आमिर खान के करियर के सबसे शानदार फिल्म में से एक थी। दीपिक तिजोरी ने इस फिल्म में आमिर खान के साइड हीरो का रोल किया था, जिसमें किरदार का नाम शेखर मल्होत्रा था, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके लिए 30 साल पहले अक्षय कुमार ने भी ऑडिशन दिया था। हालांकि अक्षय कुमार ऑडिशन में पास नहीं हुए और ये रोल जा गिरा दीपक तिजोरी की झोली में।

एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने खुद ने खुलासा किया था कि वो इस रोल को करना चाहते थे उस वक्त वो स्ट्रगलर थे लेकिन शायद उनका ऑडिशन ठीक नहीं था इसलिए वो रिजेक्ट हो गए।

अक्षय कुमार ने बताया, “ मैंने अपना स्क्रीन टेस्ट दिया दीपक तिजोरी के रोल के लिए और उन्हें मैं पसंद नहीं आया जाहिर तौर पर मैं बकवास था, इसलिए उन्होंने मुझे हटा दिया।"

यह बी पढ़े- प्यार छुपता नहीं छुपाने से...करण की बर्थ डे पार्टी में हाथ में हाथ डाले पहुंचे ऋतिक रोशन और सबा

उस समय अक्षय कुमार इंडस्ट्री में नए थे। उन्होंने 1991 में फिल्म सौगंध से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने लीड रोल किया था। ऑडिशन के बाद यह रोल मिलिंद सोमन को मिला। उन्हें लेकर 75 प्रतिशत फिल्म की शूटिंग भी हुई, लेकिन बाद में उन्हें हटाकर दीपक तिजोरी को शेखर मल्होत्रा के रोल के लिए लिया गया।

इसपर निर्देशक मंसूर खान ने सफाई भी थी। उन्होंने कहा था कि मैंने अक्षय कुमार को बकवास नहीं कहा, बल्कि स्क्रीन टेस्ट के दौरान उन्हें लकड़ी जैसा पाया, भले ही उनके पास एक बढ़िया बॉडी है, लेकिन व रोल के लिए फिट नहीं लगे।

Published on:
26 May 2022 10:31 am
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा