बॉलीवुड

इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार, क्या तोड़ पाएगी ‘भुलभुलैया’ का रिकॉर्ड!

इस प्रोजेक्ट को शबीना खान प्रोड्यूस करेंगी। वे अक्षय की फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ भी प्रोड्यूस कर चुकी हैं।
2 min read
Oct 01, 2018
akshay kumar
akshay kumar

वर्ष 2011 में प्रदर्शित तमिल हॉरर कॉमेडी 'कंचना : मुनी 2' के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार काम करते नजर आ सकते हैं। कंचना : मुनी 2 को राघव लॉरेंस ने निर्देशित किया था। उन्होंने फिल्म में लीड रोल भी प्ले किया था। रीमेक में अक्षय उनका ही किरदार निभाएंगे, जिसकी आत्मा को भूत जकड़ लेता है। इस प्रोजेक्ट को शबीना खान प्रोड्यूस करेंगी। वे अक्षय की फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ भी प्रोड्यूस कर चुकी हैं।बता दें, 11 साल पहले आई फिल्म 'भूलभुलैया' ने बॉक्स ऑफिस पर 108 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।


‘कंचना’ के रीमेक पर सबसे पहले सलमान खान और सोहेल खान काम करना चाहते थे लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद शबीना ने इसके राइट्स खरीदे और अजय देवगन को अप्रोच किया पर उनसे बात नहीं बनी। अब यह फिल्म अक्षय कुमार कर रहे हैं। बताया जा रहा है फिल्म के निर्माता काफी समय से अक्षय से इस फिल्म के बारे में बातचीत कर रहे हैं। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट अक्षय को बेहद पसंद आया। यह प्रोजेक्ट अगले साल शुरू होगा।

सलमान-सोहेल से हुई थी बात
डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार 'कंचन' की रीमेक के लिए सबसे पहले सोहेल और सलमान खान को अप्रोच किया गया था, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद 'गोलमाल अगेन' के हीरो अजय देवगन से बातचीत चली, लेकिन वहां से भी सफलता नहीं मिली।

गौरतलब है कि हाल के दिनो में हॉरर कामेडी फिल्में जैसे 'गोलमाल अगेन' (2017) और 'स्त्री' (2018) ने 100 करोड़ रुपए से अधिका का कारोबार किया। जिससे फिल्म निर्मातओं का ध्यान हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की तरफ गया है।

Published on:
01 Oct 2018 01:45 am
Also Read
View All
‘फ्री फिलिस्तीन’ पर मजाक करना सैफ अली खान को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Dhamaal 4 Box Office Collection: वीकेंड पर फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी ‘धमाल 4’, जानें अजय की फिल्म की कमाई

Deepika Padukone को छोड़ने के वायरल हो रहे दावे पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर करके बताया सच

आमिर खान की तीसरी शादी पर नितेश राणे के ‘ब्रांड एंबेसडर’ वाले बयान पर वारिस पठान का पलटवार, बोले- ‘आप भी चार शादी कर लीजिए’

इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से की सगाई, शेयर की समंदर किनारे रोमांटिक तस्वीरें