
फिल्म निर्माता इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से की सगाई (सोर्स: ANI)
Ida Ali Engagement Krish Agrawal: मशहूर फिल्म निर्माता इम्तियाज अली की बेटी और फिल्म निर्देशक इदा अली ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई (Ida Ali Engagement) कर ली है। इदा ने सोशल मीडिया पर नॉर्वे ट्रिप के दौरान हुए प्रपोजल की तस्वीरें और वीडियो साझा कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी। तस्वीरों में कृष अग्रवाल घुटनों के बल बैठकर इदा को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं, जबकि इदा अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।
इदा अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पहाड़ों के बीच कृष अग्रवाल के प्रपोजल पर भावुक और खुश नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी भी दिखाई। इसके अलावा उन्होंने कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें कृष घुटनों के बल बैठकर उन्हें शादी के लिए प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं।
इदा और कृष की सगाई (Ida Ali Engagement) की घोषणा के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री खुशी कपूर ने कमेंट में 'So Cuteee' लिखा। वहीं ओरी , वेदांग रैना, शरवरी, आलिया कश्यप, अलीजेह अग्निहोत्री और अहसास चन्ना समेत कई सेलेब्स ने भी कपल को बधाई दी।
इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की तरह इदा अली ने भी फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है। वह Maya, Lift और Thai Massage जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं। धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की हालिया फिल्म Main Vaapas Aaunga को दर्शकों और फिल्म जगत से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। इसके अलावा उन्होंने अमेजन मिनी टीवी के रोमांटिक ड्रामा 'उलझे हुए' को भी लिखा है। साथ ही 'रिफ्रेश' नाम का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म भी पिछले दिनों शुरू किया है। बता दें इदा अली ने कैलिफोर्निया से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई की है। इदा अली 26 साल की हैं।
Updated on:
12 Jul 2026 10:19 pm
Published on:
12 Jul 2026 10:19 pm
