बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने साइन की बिग बजट की एक्शन कॉमेडी फिल्म, जानिए कब करेंगे शूटिंग

रिपोर्ट में बताया कि इसकी शूटिंग 2020 के मध्य तक शुरू हो सकती है। अक्षय को फिल्म की बेसिक थीम पसंद आई है। वह इस मूवी को जल्द शुरू करने के लिए उत्साहित है...
less than 1 minute read
Dec 28, 2019
akshay kumar
akshay kumar

अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही यशराज प्रोडक्शन की फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिग शुरू की है। नई रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय ने यशराज के साथ एक और फिल्म साइन कर ली है। बताया जा रहा है कि यह बड़े बजट की एक्शन मूवी होगी। इसको राहुल रवैल के बेटे शिव रवेल डायरेक्ट करेंगे। इसी के साथ ही वे अपने निर्देशन कॅरियर की शुरूआत भी करेंगे।

रिपोर्ट में बताया कि इसकी शूटिंग 2020 के मध्य तक शुरू हो सकती है। अक्षय को फिल्म की बेसिक थीम पसंद आई है। वह इस मूवी को जल्द शुरू करने के लिए उत्साहित है। यशराज प्रोडक्शन हाउस बड़े बजट की एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी एक्शन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाया है। अक्षय को भी एक्शन ड्रामा पसंद है। शिव रवैल करीब 6 वर्षों से यशराज के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने बतौर निर्देशक अपने कौशल को और निखारा है। 'धूम 3', 'फैन' और 'बेफिक्रे' जैसी फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है।

Published on:
28 Dec 2019 12:16 pm