बॉलीवुड

सेक्सुअल हैरासमेंट के आरोप पर लाइव शो में फूट-फूट कर रोने लगा ये एक्टर, कहा- उस लड़की ने मुझे बर्बाद कर दिया

मामला लाहौर कोर्ट तक पहुंच गया। हालांकि कोर्ट ने उन्हें बेकसूर बताया।
2 min read
Apr 30, 2019
ali-zafar-started-crying-in-live-show-sexuall-harrasement-allegation
ali-zafar-started-crying-in-live-show-sexuall-harrasement-allegation

कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ( Ali Zafar ) पर हाल में पाकिस्तानी सिंगर मीशा ने सेक्सुअल हैरासमेंट का आरोप लगाया था। मामला लाहौर कोर्ट तक पहुंच गया। हालांकि कोर्ट ने उन्हें बेकसूर बताया। बावजूद इसके वह इस आरोप के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के निशानें पर आ गए। हाल में इस मुद्दे पर एक्टर ने लाइव टीवी शो में बातचीत की जहां एक्टर फूट-फूट कर रोने लगे।

शो में एक्टर ने मीशा पर आरोप लगाते हुए रोने लगे और कहा, 'उस लड़की ने मेरा कॅरियर बर्बाद कर दिया। इन आरोपों के बाद मैंने बहुत झेला है। सिर्फ मैंने ही नहीं बल्कि मेरे परिवार, मेरी पत्नी और मेरे बच्चों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पिछले साल भार से मैंने इस लड़की के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा। मैंने तय कर लिया था कि जो कहूंगा वो कोर्ट में ही कहूंगा। लेकिन उसने और उसके लोगों ने सोशल मीडिया में फेक अकाउंट्स बना कर हर जगह से मेरा कॅरियर बर्बाद करने की भरपूर कोशिश की।'

इससे पहले भी एक्टर ने आरोपो से बरी होने की जानकारी सोशल मीडिया पर यूजर्स से साझा की थी। उन्होंने लिखा था, 'यहां मेरे खिलाफ मीशा के आरोपों को खारिज करने के फैसले की कॉपी है। मैं कानून की नजरों में बेगुनाह हूं। अब मैं लोगों के सामने सबूतों के साथ साबित करूंगा कि कैसे उसने झूठ बोला। मैं मेरे खिलाफ चलाए गए सबसे घटिया सोशल मीडिया कैंपेन को एक्सपोज करूंगा।'

Published on:
30 Apr 2019 11:12 am