बॉलीवुड

बिटिया संग घर लौटे आलिया- रणबीर, आलिया और बेबी की Photos और Videos आई सामने!

आलिया भट्ट ( alia bhatt ) और रणबीर कपूर ( ranbir kapoor ) बिटिया को लेकर घर लौट रहे हैं। इस दौरान की फोटोज और वीडियोज लगातार वायरल हो रही हैं।

2 min read
Nov 10, 2022

बॅालीवुड इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी आलिया भट्ट ( alia bhatt ) और रणबीर कपूर ( ranbir kapoor ) के घर 6 नवंबर को बेटी ने जन्म लिया। तभी से फैंस उनके बेबी की एक झलक पाने को बेताब हैं। लगातार स्टार्स को लेकर अपडेट सामने आ रही है। और अब खबर है कि आलिया और रणबीर बिटिया को लेकर घर लौट रहे हैं। इस दौरान की फोटोज और वीडियोज लगातार वायरल हो रही हैं।

फोटोज में आलिया काफी ग्लो करती दिखाई दे रही हैं, वहीं रणबीर ने अपनी बेटी को गोदी में ले रखा है। हालांकि बेबी गर्ल की फोटोज क्लीयर नहीं हैं। बता दें आलिया को सी- सेक्शन सर्जरी से बेटी हुई है। आलिया और रणबीर की बेटी अपने पुश्तैनी घर कृष्णा राज बंगले में ही पहला कदम रखेगी।

घर का एक फ्लोर है बेबी के नाम
आलिया की नन्ही परी का स्वागत कपूर खानदान के पुश्तैनी घर कृष्णा राज बंगले में होगा। उसके आने की खुशी में खूब तैयारियां की जा रही है। जानकारी के मुताबिक नीतू कपूर ( neetu kapoor ), रणबीर और आलिया अपनी बेटी के साथ नए कृष्णा राज बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं। यह एक 8 मंजिला इमारत है। जिसमें से एक स्टोरी पर नीतू कपूर का निजी घर होगा। दूसरे फ्लोर पर रणबीर और आलिया का घर होगा। वहीं पूरा एक फ्लोर नए बेबी के लिए रखा गया है। बताया जा रहा है कि एक फ्लोर बहन रिद्धिमा के लिए भी रखा गया है।

Published on:
10 Nov 2022 10:52 am
Also Read
View All