बॉलीवुड

राहा कपूर को पहली बार मिला था ये गिफ्ट, मम्मी आलिया भट्ट ने किया खुलासा

Alia Daughter Raha’s First Gift: हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के पहले गिफ्ट के बारे में खुलासा किया। आइए जानते हैं रणबीर और आलिया की लाडली को पहला गिफ्ट क्या मिला था…
less than 1 minute read
Mar 14, 2024
Alia Bhatt and Ranbir kapoor daughter raha kapoor first gift revealed by mother alia
Alia Bhatt and Ranbir kapoor daughter raha kapoor first gift

Raha Kapoor First Gift: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की लाडली राहा कपूर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। पैपराजी उन्हें अक्सर रणबीर-आलिया के साथ स्पॉट कर लेते हैं। राहा फेमस स्टार किड की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। रणवीर और आलिया दोनों के फैंस को राहा के बारे में हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने की उत्सुकता बनी रहती है। आइए आज जानते हैं राहा कपूर को पहला गिफ्ट क्या मिला था।

IMAGE CREDIT: Alia Bhatt Instagram



राहा कपूर अपनी स्टार किड होने और क्यूटनेस के चलते सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर देखी जा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने राहा के बारे में एक खुलासा किया। राहा की मदर यानी आलिया भट्ट ने बेटी के पहले गिफ्ट के बारे में बताया।

एक्ट्रेस ने बताया जब वह पिछले साल न्यूयॉर्क में मेट गाला 2023 इवेंट में भाग लेने पहुंची थीं तब उन्हें ब्रांड के फोटोशूट के दौरान राहा के लिए एक प्यारा गिफ्ट मिला था, जिसकी वह ब्रांड एंबेसडर भी हैं। आलिया ने बताया कि राहा को एक प्यारी ड्रेस गिफ्ट में मिली थी।

Published on:
14 Mar 2024 12:38 pm