बॉलीवुड

आलिया ने रणबीर की मां के साथ बुल्गारिया में मनाया अपना 25वां जन्मदिन, फैन्स ने किए ऐसे कमेंट

आलिया ने अपना 25वां जन्मदिन रणबीर कपूर की मां के साथ मनाया। जिसकी तस्वीरें खुद नीतू सिंह ने अपने इंस्टा पर शेयर की।

2 min read
Mar 16, 2018
alia bhatt

आलिया ने 15 मार्च को अपना 25वां जन्मदिन मनाया है। उन्होंने अपने जन्मदिन की कई तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में एक बात खास नजर आ रही है और वह यह कि आलिया अपना जन्मदिन रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह के साथ सैलीब्रेट करती दिखाई दे रही हैं।

रणबीर के साथ नजदीकियों की खबर:
सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजदीकियां बढ़ने की खबरें लगातार बनी हुईं हैं। दोनों इस वक्त बुल्गारिया में अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। दोनों की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री की काफी चर्चा हो रही है।

रणबीर की मां के साथ की पार्टी:
आलिया ने अपना जन्मदिन रणबीर कपूर की मां के साथ मनाया। जिसकी तस्वीरें खुद नीतू सिंह ने अपने इंस्टा पर शेयर की। रणवीर की मां के साथ शेयर की गई तस्वीरों में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। हालांकि, रणबीर ने इन फोटोज में कही नजर नहीं आए। इसके साथ ही बुल्गारिया में 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर उनके जन्मदिन को बहुत की खास अंदाज में मनाया गया।

कैटरीना से ब्रेकअप के बाद अकेले थे रणबीर:
कैटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद रणबीर लंबे समय से अकेले हैं। वहीं अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका की भी आए दिन शादी की खबरें आ रही हैं। इसी बीच आलिया और उनके बीच की बढ़ती नजदीकियों से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अब रणबीर अकेले नहीं हैं।

इन फिल्मों में किया काम:
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म से अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत करने वाली आलिया ने अब तक कई फिल्मों में काम काम कर चुकी हैं। उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के अलावा 'हाइवे', 'टू स्टेट्स' 'उड़ता पंजाब', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'डियर जिन्दगी', 'कपूर एण्ड सन्स', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी फिल्मों में काम किया। आलिया की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह 'जीरो', 'राजी', 'ब्रह्मास्त्र', 'गली बॉय' में नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

ना सिद्धार्थ ना शाहरुख बल्कि पहली बार इस अभिनेता को देखकर शरमा गई थी आलिया
Updated on:
16 Mar 2018 05:15 pm
Published on:
16 Mar 2018 03:59 pm
Also Read
View All