बॉलीवुड

आलिया भट्ट का खूबसूरत ‘Christmas Tree’ आपने देखा क्या? ‘ट्री’ पर पति रणबीर और बेटी राहा का नाम…

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने क्रिसमस की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।

2 min read
Dec 01, 2024
Alia Bhatt planted Christmas tree at home

Christmas 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर के लिए दिसंबर एक खास महीना है, क्योंकि वह कुणाल कपूर (दिवंगत अभिनेता शशि कपूर और जेनिफर केंडल के बड़े बेटे) के घर पर होने वाले पारंपरिक (ट्रेडिशनल) क्रिसमस समारोह में भी भाग लेते हैं। पूरा कपूर परिवार कुणाल के घर पर जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होता है।

पिछले साल कपूर परिवार के क्रिसमस समारोह के दौरान रणबीर और आलिया ने पहली बार मीडिया और इंटरनेट के सामने राहा का चेहरा दिखाया था।

क्रिसमस की तैयारी में जुटी आलिया

दिसंबर की शुरुआत होते ही आलिया ने क्रिसमस की तैयारी भी शुरू कर दी है। एक्ट्रेस ने दिसंबर की शुरुआत होने पर अपने घर में क्रिसमस ट्री लगाई है। अभिनेत्री ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें क्रिसमस ट्री दिखाई दे रहा है।

alia-bhatt

इस क्रिसमस ट्री को उनके परिवार, पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के नाम से सजाया गया है। आलिया की बेटी पिछले महीने ही दो साल की हुई है।

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “और यह हो गया।”

मुंबई सिटी एफसी के लिए चीयरिंग करते हुए नजर आए थे रणबीर और आलिया

शनिवार रात रणबीर और आलिया मुंबई सिटी एफसी के लिए चीयरिंग करते हुए नजर आए थे। रणबीर के सह-स्वामित्व वाली मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के नए सीजन के दौरान हैदराबाद एफसी को हरा दिया है। मुंबई ने हैदराबाद एफसी के खिलाफ 1-0 की जीत दर्ज की। राहा ने खेल के दौरान अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। पिता-बेटी की जोड़ी ब्लू जर्सी में नजर आई थी।

वहीं, मैच के बाद कपूर परिवार की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साल 2022 में रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंधे थे। आलिया ने नवंबर 2022 में राहा को जन्म दिया था।

Also Read
View All

अगली खबर