बॉलीवुड

ये हैं वो एक्टर जिसके साथ काम करने के लिए फिर से बेताब हैं आलिया….

ये हैं वो एक्टर जिसके साथ काम करने के लिए फिर से बेताब हैं आलिया....
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2017, 8:59 AM IST
alia bhatt and varun dhawan
alia bhatt and varun dhawan

कहना गलत नहीं होगा की अब बॅालीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी उन एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं जो बॅालीवुड की शान कहीं जाती है। आलिया ने जब से इस इंडस्ट्री में कदम रखा है सभी बड़े एक्टर्स उनके साथ काम करने के लिए मरे जा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आलिया किसी खान या कपूर के साथ नहीं बल्कि इस फैमस एक्टर के साथ काम करना चाहती हैं।

जी बता दें ये कोई और नहीं बल्कि वरुण धवन है। करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी को दर्शकों में काफी पसंद किया जाता है। वरुण और आलिया की जोड़ी को आज की जेनेरेशन के शाहरुख खान और काजोल कहा जाता है। दोनों ने अब तक हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां, स्टूडेंट ऑफ द ईयर और बद्रीनाथ की दुल्हनियां में काम किया है और तीनों ही फिल्में सुपर डुपर हिट हुई हैं।

और शायद यहीं वजह है कि आलिया वरुण धवन के साथ काम करने के लिए मरी जा रही हैं। बता दें खबरों से पता चला है की आलिया ने एक इंटरव्यू में अपने एक दिल की बात बताते हुए कहा है की,- मैने निर्देशक डेविड धवन के पास कई बार जुड़वा 3 में काम मांगा है। मैं जुड़वा के अगले भाग में काम करने के लिए बेताब हैं। आगे उन्होंने कहा की,- आप जुड़वा 3 में मुझे ले लो। जुड़वा जैसी कॉमेडी फिल्म में काम करने की वजह है वरुण की खूबसूरत कॉमेडी। दर्शकों को हंसाना आसान काम नहीं है।
इसके अलावा अगर आलिया के करियर की बात करें तो बता दें हाल में आलिया ने फिल्म राजी की शूटिंग खत्म कर ली है और इसके तुंरत बाद वे धर्मा प्रोडक्शन्ज की फिल्म ब्रह्मास्त्र में व्यस्त हो जाएंगी। इस फिल्म में आलिया रणबीर कपूर के ऑपोजिट काम करेंगी।

Updated on:
5 Dec 2017, 8:59 AM IST
Published on: