बॉलीवुड

बड़े ही Cool अंदाज में आलिया भट्ट ने बनाया टिकटॉक वीडियो, सोशल मीडिया पर छाया उनका ये अंदाज

आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) ने बर्थडे पर मनाया टिकटॉक पर वीडियो उनकी फ्रेंड आकांक्षा कपूर ( Akansha Kapoor ) ने बनाई वीडियो  

2 min read
Alia Bhatt Tiktok Video

नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स टिकटॉक के प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty ), रितेश देशमुख ( Ritesh Deshmukh ), या फिर उर्वशी रौतेला ( Urvashi Rautela ) सभी स्टार्स टिकटॉक के रंग में मिल चुके हैं। फैंस भी उनकी वीडियोज को देखना काफी पसंद करते हैं। वहीं कुछ समय पहले आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक टिकटॉक वीडियो को पोस्ट किया है। ये वीडियो उनकी फ्रेंड आकांक्षा कपूर ने बनाई हैं। वीडियो में उनकी फ्रेंड्स भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि आलिया टिकटॉक के चैलेंज को पूरा कर रही हैं। उनकी ये वीडियो टिकटॉक पर काफी पसंद की जा रही है। साथ ही इंस्टाग्राम पर भी इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

View this post on Instagram

for life .. 👊🤙🤞 (how I spent my birthday)

A post shared by Alia ☀️ (@aliaabhatt) on

वीडियो में को आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में आलिया ने कैप्शन में लिखा- जिंदगी के लिए ( ऐसे मैंने अपना जन्मदिन मनाया )। बता दें 15 मार्च को आलिया ने अपना 27वां जन्मदिन मनाया है। उनके बर्थडे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रही है। उनकी फ्रेंड ने आलिया के बर्थडे पर एक थ्रोेबैक फोटो शेयर की। जिसमें आलिया संग रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) Kiss करते दिखाई दिए। लेकिन तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) और अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) भी रोमांटिक अंदाज में स्पॉट हुए थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही आलिया फिल्म 'ब्रह्‍मास्‍त्र' ( Brahmastra ) में नज़र आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर संग दिखाई देंगी। फिल्म की खास बात ये भी है कि फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। साथ ही वो फिल्म 'गंगूबाई कठियावाड़ी' ( Gangubai Kathiawadi ) में भी दिखाई देंगी।

Published on:
17 Mar 2020 04:52 pm
Also Read
View All