20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

19 की उम्र में अशोक कुमार की पोती को दिल दे बैठे थे सलमान खान, कॉलेज गेट के बाहर घंटों करते थे इंतजार

Salman Khan Dated Superstar Grandaughter: 19 साल की उम्र में सलमान खान का दिल अशोक कुमार की पोती पर आ गया था और उनकी दीवानगी का आलम ऐसा था कि वो कॉलेज के गेट पर बार-बार चक्कर काटते रहते थे, अब ये किस्सा काफी चर्चा में है।

2 min read
Google source verification
Salman Khan

Salman Khan (IMDb)

Salman Khan Dated Superstar Grandaughter:सलमान खान की लव लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है, लेकिन उनके शुरुआती सालों की एक कहानी आज भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। बता दें, फिल्मों और स्टारडम से पहले उनके प्राइवेट लाइफ से जुड़े कई किस्से सामने आते रहे हैं, जिनमें उनकी पहली लव स्टोरी भी शामिल है।

सलमान, कॉलेज के दिनों में शाहीन से प्यार करने लगे थे

खबरों के अनुसार, सलमान खान की पहली कथित गर्लफ्रेंड एक्टर अशोक कुमार की पोती शाहीन जाफरी थीं। कहा जाता है कि सलमान, कॉलेज के दिनों में शाहीन से प्यार करने लगे थे और सेंट जेवियर्स कॉलेज के बाहर उनका इंतजार किया करते थे। उस समय सलमान की उम्र लगभग 19 साल थी और वो फिल्म इंडस्ट्री में पूरी तरह एक्टिव नहीं थे।

ये रिश्ता इतना गहरा था कि सलमान ने शाहीन को अपने परिवार से भी मिलवाया था। उनके परिवार को भी शाहीन पसंद थीं। हालांकि, बाद में दोनों के रिश्ते में दूरियां आने लगीं और ये रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद सलमान की जिंदगी में संगीता बिजलानी आईं और दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी और धीरे-धीरे ये दोस्ती रिश्ते में बदल गई। करीब एक दशक तक दोनों साथ रहे और शादी की चर्चा भी हुई, लेकिन रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।

सलमान खान इन दिनों काफी बिजी हैं

इतना ही नहीं, बाद में सलमान का नाम सोमी अली और फिर ऐश्वर्या राय के साथ भी जुड़ा। ऐश्वर्या के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा में रहा, लेकिन दोनों का ब्रेकअप भी विवादों में रहा और मीडिया सुर्खियों के साथ खत्म हुआ। वर्क फ्रंट की बात करें तो, सलमान खान इन दिनों काफी बिजी हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'मातृभूमि' की शूटिंग लगभग पूरी कर ली है। खबर है कि वो डायरेक्टर वामशी पडिपल्ली की नई एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।