
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती (फोटो सोर्स: IMDb)
Rhea Chakraborty announces social media break: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty ) ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर करके अपने फैंस को बताया कि वो कुछ समय के लिए डिजिटल दुनिया से दूरी बनाने जा रही हैं। बता दें, सुशांत सिंह के मौत के 5 साल बाद उन्होंने लिखा कि लगातार ऑनलाइन बने रहने का बोझ अब उन पर भारी पड़ने लगा है और वो एक बार फिर असल जिंदगी से जुड़ना चाहती हैं।
रिया ने अपनी पोस्ट में ये भी लिखा कि इन दिनों वो खुद को मिस कर रही हैं। लगातार स्क्रॉलिंग, अपडेट रहने का प्रेशर और शोर, ये सब उनकी उम्मीद से ज्यादा थकाऊ हो गया है, जिसपर उन्होंने कहा कि उन्हें वो वक्त याद आ रहा है जब वो बिना ये सोचे कि इस पल की तस्वीर लेनी है, बस उस पल में मौजूद रहती थीं। बता दें, उन्हें शांति याद आ रही है और बस खुद होने का एहसास याद आ रहा है।
इतना ही नहीं, रिया ने आगे बताया कि वो कुछ समय के लिए एक कदम पीछे हट रही हैं, धीमा होने के लिए, गहरी सांस लेने के लिए और जो असली लगता है उससे फिर से जुड़ने के लिए और अभी के लिए वो पोस्ट किए गए पलों की बजाय जीए हुए पलों को चुन रही हैं।
ये ब्रेक ऐसे वक्त में आया है जब रिया चक्रवर्ती 7 साल के लंबे अंतराल के बाद एक्टिंग में वापसी करने जा रही हैं। वो नेटफ्लिक्स ड्रामा सीरीज 'फैमिली बिजनेस' से बड़े पर्दे पर लौटेंगी। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस सीरीज में अनिल कपूर, विजय वर्मा, नेहा धूपिया और ध्रुव सहगल भी अहम भूमिकाओं में हैं।
इससे पहले भी रिया ने अपनी वापसी के बारे में एक भावुक नोट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि सेट पर गए 7 साल बीत चुके हैं लेकिन वो आज भी वही लड़की हैं जो 17 साल की उम्र में एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आई थी। उन्होंने लिखा कि उनका एक हिस्सा आगे बढ़ गया लेकिन एक हिस्सा रुककर इंतजार करता रहा। उन्होंने इसे अपना "चैप्टर 2" कहा।रिया चक्रवर्ती को आखिरी बार 2021 में 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ देखा गया था। इससे पहले उन्होंने 'जलेबी' और 'मेरे डैड की मारुति' जैसी फिल्मों में काम किया था।
Updated on:
20 May 2026 12:52 pm
Published on:
20 May 2026 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
