5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुशांत की मौत के 7 साल बाद एक्ट्रेस करियर ने ली करवट, विजय वर्मा संग करेंगी कमबैक

Sushant Singh Death Impact On Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 7 साल बाद उनकी करीबी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने जिंदगी और करियर में नई दिशा लेने का फैसला किया है।

2 min read
Google source verification

Sushant Singh Death Impact On Rhea Chakraborty: बॉलीवुड से बहुत लंबे ब्रेक के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती फिर से कैमरे के सामने लौटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर अपनी वापसी की घोषणा की, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें किसी सेट पर कदम रखे हुए करीब 7 साल बीत चुके हैं। इस वीडियो में रिया ने ये भी बताया कि समय ने उन्हें बदला तो है पर उनके अंदर वो लड़की अभी भी जिंदा है जो 17 साल की उम्र में एक्टिंग का सपना लेकर मुंबई आई थी।

ड्रग्स से जुड़े मामले में हुआ सब खत्म

रिया ने अपने वीडियो में कहा, "सेट पर गए हुए 7 साल हो गए हैं लेकिन मैं आज भी वही लड़की हूं जो 17 साल की उम्र में एक्टर बनने का सपना लेकर बॉम्बे आई थी। मेरा एक हिस्सा आगे बढ़ गया, लेकिन एक हिस्सा वहीं रुका रहा और इंतजार करता रहा और मैं यहां हूं, एक बार फिर अपने चैप्टर 2 में लौटने को " उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ था कि काम मिलना बंद हो गया था। हालांकि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का नाम वीडियो में एक बार भी नहीं लिया।

बता दें, रिया ने 2009 में एमटीवी के रियलिटी शो ‘टीन दीवा’ से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में वीजे के रूप में लोकप्रिय हुईं। बॉलिवुड में उनका पहला कदम 2013 की फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ से रहा लेकिन 2020 के बाद उनका करियर अचानक रुका गया और ड्रग्स से जुड़े मामले में सितंबर 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार किया था और वे करीब 28 दिन भायखला जेल में रहीं। बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिया बाहर आईं। लंबी जांच के बाद मार्च 2025 में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को क्लीयर कर दिया और उन्हें क्लीन चिट दे दी गई।

कमबैक करने को हैं तैयार

रिया की कमबैक नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'फैमिली बिजनेस' से हो रही है, जो सत्ता, पारिवारिक रिश्तों और विश्वासघात पर बेस्ड एक हाई‑स्टेक कॉर्पोरेट ड्रामा है। इस शो का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है और कास्ट में अनिल कपूर, विजय वर्मा, नेहा धूपिया, रायमा सेन, आकाश खुराना, कंवलजीत सिंह, अनंत नाग समेत कई अनुभवी कलाकार शामिल हैं। इस सीरीज में रिया का कदम उनके करियर के नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।