बॉलीवुड

आलिया भट्ट ने एक बार फिर किया देश का नाम रोशन, मिला ये सम्मान

टाइम मैगजीन ने 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है। इसमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट में शामिल होकर एक्ट्रेस ने एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Apr 2024, 2:48 PM IST
alia bhatt times magazine name
आलिया भट्ट

हर साल की तरह 2024 में भी टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें आलिया भट्ट का नाम शामिल है, जो सम्मान की बात है। इस लिस्ट में ऐसे कलाकार, आइकन, फिल्म स्टार, एथलीट, वैज्ञानिक, राजनेता और बिजनेस लीडर के नाम शामिल होते हैं, जिन्होंने अपने काम से अच्छा प्रभाव डाला है।

आलिया भट्ट की ये फिल्में खूब पसंद की गई

आलिया भट्ट लगातार सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच रही हैं। साल 2023 की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए उन्हें भारत में फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद आलिया ने ब्रह्मास्त्र, RRR और डार्लिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट के भाई लगते हैं इमरान हाशमी, बॉलीवुड के ये सेलेब्स भी असल जिंदगी में हैं सिबलिंग

टाइम मैगजीन की लिस्ट में इन भारतीयों के नाम भी शामिल

टाइम मैगजीन की इस लिस्ट में आलिया के अलावा भारतीय मूल के कुछ और फेमस लोग भी शामिल हैं। इसमें पहलवान साक्षी मलिक, माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, एक्टर डायरेक्टर देव पटेल, अमेरिका के एनर्जी लोन प्रोग्राम ऑफिस डायरेक्टर जिगर शाह, रेस्टोरेंट की मालकिन अस्मा खान और फिजिक्स की प्रोफेसर प्रियंवदा नटराजन का नाम भी शामिल है।

Updated on:
18 Apr 2024, 2:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज

पाकिस्तान में भी बजा ‘रामायण’ का डंका, कराची के मंदिर में लगा रणबीर कपूर की फिल्म का पोस्टर

‘इतना नीचे गिर गईं एक हेंपर जीतने के लिए’, तारा सुतारिया के विवाद पर तंज कसना जान्हवी कपूर को पड़ा भारी, लोगों ने लगाई क्लास

नसीरुद्दीन शाह के ‘मैं हूं दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद, बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी छिड़ी बहस

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर परेश रावल ने कसा तंज, बोले- ‘सबको हक है अपनी बात कहने का’