बॉलीवुड

रणबीर संग शादी को लेकर आलिया ने कह दी ये बात, क्या जल्द हो सकती है शादी?

आलिया ने कुछ साल पहले करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में ये बात साफ-साफ बताई थी कि उनका पहला क्रश रणबीर कपूर हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2018, 9:21 AM IST
alia bhatt and ranbir kapoor
alia bhatt and ranbir kapoor

बी टाउन में इन दिनों मानो हर तरफ प्यार के फूल खिल रहे हो। एक तरफ दीपिका और रणवीर सिंह की शादी खबरें चर्चा में हैं। तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की क्यूट हसीना आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इश्क की खूब पेंचे लड़ रहे हैं। आए दिन इनसे जुड़ी कोई न कोई खबरें मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी रणबीर इशारों-इशारों में अपने प्यार इजहार करते हैं तो कभी आलिया। दोनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ काम कर रहे हैं और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए। हाल ही में दोनों को महबूब स्टूडियो के बाहर देखा गया था। बता दें कि काम खत्म होते ही दोनों यहां साथ में घर के लिए रवाना हुए और इस दौरान की तस्वीरें बीते दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

आलिया ने शादी को लेकर कही ये बात:
बता दें कि हाल में आलिया ने कहा, ' मैं अभी शादी के बारे में सोच नहीं रही हूं। मैं सिर्फ वो चीजें करने में यकीन करती हूं जिसके लिए मेरा दिल गवाही देता है। वहीं मेरे फैसले एक दम से बन जाते है। मैं ऐसी इंसान नहीं हूं कि जो अपनी जिंदगी के लिए फैसला लेते वक्त ये सोचूं कि ये चीज ऐसी होनी चाहिए या वैसी होनी चाहिए। मुझे लगता है कि हमारे साथ अच्छी चीजें जब होती है जब उसकी उम्मीद कम ही करते है। मेरी बातें सुनकर लोग मेरे बारे में ऐसा सोच रहे होंगे कि मैं 30 की जाऊंगी तब शादी करुंगी लेकिन हो सकता है कि मैं उससे पहले ही शादी करके सबको चौंका दूं।'

रणबीर हैं आलिया का पहला क्रश:
आलिया के इस बयान से लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद जल्द ही आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं आलिया ने कुछ साल पहले करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में ये बात साफ-साफ बताई थी कि उनका पहला क्रश रणबीर कपूर हैं। अब उनका मिल जाना किसी सपने के सच होने जैसा है। वहीं हाल ही में रणबीर ने भी आलिया के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी थी और कहा था कि हां अभी हमारे लिए ये नया-नया है।

Published on:
Also Read
View All
बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी

पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार