बॉलीवुड

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की बेटी ‘राहा’ की पहली फोटो आई सामने, सोशल मीडिया पर छाई वीडियो

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Daughter First Face Photo: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा का पहली बार चेहरा दिखाया है। राहा की तस्वीर देखने के बाद फैंस गदगद हो गए हैं।

less than 1 minute read
Dec 25, 2023
alia_bhatt_ranbir_kapoor_daughter_first_face_photo_surfaced_video_viral_on_social_media.jpg
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने क्रिसमस पर दिखाया राहा का चेहरा

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Daughter First Face Photo: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा का दीदार करने के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी राहा की पहली झलक दिखा दी है। राहा का इस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा की झलक देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। राहा अपने इस पहले वीडियो में बेहद क्यूट लग रही हैं। आइए देखते हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस वीडियो में क्या खास है।

देखें कैसा है राहा का वीडियो
Viral Bhayani ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है, साल 2023 में क्रिसमस पर अपना ग्रैंड डेब्यू करने वाली साल की सबसे बहुप्रतीक्षित स्टार राहा कपूर का परिचय हो गया। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा को पैपराजी से मिलवाएं हैं।” इस वीडियो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी दिल की बातें लिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर इस साल रिलीज हुई ये कम बजट की 5 फिल्में, लोगों को हंसाते-रुलाते दे गई जिंदगी का महामंत्र

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा का फेस बहुत क्यूट है। राहा का पहली बार चेहरा दिखाने के लिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने क्रिसमस के दिन को चुना है। राहा का पहला वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में राहा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। राहा को रणबीर कपूर ने अपनी गोद में ले रखा है।

Published on:
25 Dec 2023 04:28 pm