बॉलीवुड

न पापा रणबीर न मां आलिया! इस शख्स को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं उनकी 2 महीने की बेटी राहा

हाल ही यह पता चला है कि राहा कपूर ( raha kapoor ) अपने परिवार के किस सदस्य से सबसे ज्यादा प्यार करती हैं।

2 min read
Jan 18, 2023

बॅालीवुड इंडस्ट्री रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) और आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) के घर 6 नवंबर, 2022 को बेटी राहा कपूर ( Raha Kapoor ) ने जन्म लिया। अब राहा को दो महीने पूरे हो चुके हैं। फैंस लगातार राहा को लेकर बातें जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हालांकि अभी तक आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। उन्होंने मीडिया और पैपराजी से यह रिक्वेस्ट भी की है कि वो राहा की फोटो तब तक न खींचे जब तक वो दो साल की नहीं हो जाती है ( Raha Kapoor No Photo Policy )। बता दें हाल ही यह पता चला है कि राहा अपने परिवार के किस सदस्य से सबसे ज्यादा प्यार करती हैं।

कपूर खानदान और भट्ट फैमिली की सबसे क्यूट मेंमर राहा यूं तो सभी की लाडली है। आलिया और रणबीर उसपर खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन इन सबके बावजूद आलिया या रणबीर उनके फेवरेट नहीं हैं। राहा सबसे ज्यादा प्यार उस शख्स से प्यार करती हैं जिन्होंने उनका नाम रखा है। वह रणबीर की मां और राहा की 'दादी' नीतू सिंह (Neetu Singh) हैं। खबरों के मुताबिक अब राहा लोगों की आवाजों को पहचानने लगी हैं और सबसे ज्यादा वह अपनी दादी की आवाज को पहचानती हैं।

अगर आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही करण जौहर ( karan johar ) के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में नजर आएंगी। फिलहाल वह अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं।

Published on:
18 Jan 2023 11:13 am
Also Read
View All