बॉलीवुड

आलिया और रणबीर ने शादी से पहले हनीमून डेस्टिनेशन ढूंढना किया शुरू, तीन जगहों पर चल रहा है विचार

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के हनीमून की तैयारियां शुरू हनीमून डेस्टिनेशन की चल रही है खोज तीन जगहों पर आलिया-रणबीर का चल रहा है विचार
2 min read
Jan 27, 2020
alia.jpg

नई दिल्ली | रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अक्सर दोनों की शादी की खबरे भी सामने आती रहती हैं। कुछ दिन पहले दोनों की शादी का कार्ड वायरल होने लगा था हालांकि वो फेक था। सुत्रों के मुताबिक इसी साल आलिया और रणबीर की शादी हो सकती है। वहीं अब दोनों की शादी की खबरों के बीच उनके हनीमून की खबरे भी सुर्खियां बंटोरने लगी हैं। खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर की हनीमून डेस्टिनेशन की खोज पूरी हो गई है। इससे दोनों की शादी जल्द होने वाली है इस तरफ भी इशारा जा रहा है।

हनीमून डेस्टिनेशन के नाम आए हैं सामने

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जिन तीन जगहों में से हनीमून पर जा सकते हैं वो बहामास, फिनलैंड और स्विट्जरलैंड हैं। दोनों किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जो काफी रिच हो। आलिया और रणबीर अपने हनीमून को यादगार बनाना चाहते हैं जिसको लेकर वो किसी भी तरह की कोई गलती नहीं करना चाहते हैं। इसीलिए शादी से पहले ही हनीमून डेस्टिनेशन ढूंढना शुरू कर दिया है। वहीं हाल ही में नीतू कपूर परिवार के साथ एक पूजा भी कराती हुईं दिखाई दी थी जिसमें आलिया भी शामिल हुई थीं। जो दोनों की शादी जल्द होने का इशारा कर रहा है। हालांकि अभी तक दोनों ही परिवारों की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आई है।

कब हुआ था प्यार?

बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में जल्द ही नज़र आएंगे। इसी फिल्म से दोनों को प्यार हुआ था। वहीं दोनों के लिए एक बिल्ड‍िंग का कंस्ट्रक्शन भी चल रहा है। ऋषि कपूर और नीतू कपूर इसी में बिज़ी हैं. खबर के मुताबिक, इसी घर में रणबीर और आलिया की शादी की रस्में पूरी की जाएंगी। इस घर को कृष्णराज कपूर नाम दिया गया है।

Published on:
27 Jan 2020 05:40 pm