बॉलीवुड

‘चोली के पीछे’ गाने पर आलिया भट्ट ने किया गदर डांस, वीडियो हो रहा है वायरल

आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है वीडियो में आलिया अपने दोस्तों के साथ डांस करते नजर आई
2 min read
alia_final.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलिब्रटी इन दिनों सेल्फ क्वारंटाइन के दौरान खाली समय का सद्पयोग काफी अच्छी तरह करते नजर आ रहे है। हर कोई अपने कामों में वयस्त रहते हुए अपनी दिनचर्या के बारे में फैंस को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते रहता है। और इसी तरह से आलिया भट्ट भी समय समय पर वीडियो पोस्ट कर केक बनाते हुए नजर आ ही जाती हैं।

अभी हाल ही में आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, हांलाकि यह वीडियो फिल्मफेयर के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। लेकिन इस वीडियो में आलिया अपने दोस्तों के साथ 'चोली के पीछे' गाने पर डांस करते नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में थ्रोबैक वीडियो लिखा है।

वीडियो में आलिया अपने दोस्तो के साथ एक कमरे के अंदर डांस करती नजर आ रही है।वीडियो को देश साफ पता चल रहा है कि यह काफी पुराना है। आलिया का यह वीडियों फैंस को भी काफी पसंद रहा है और सभी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है।

View this post on Instagram

Writers’ room.

A post shared by Shaheen Bhatt (@shaheenb) on

बता दें कि आलिया लॉकडाउन के दौरान खाली समय का सद्पयोग करते हुए राइटिंग का एक ऑनलाइन कोर्स कर रही हैं। कुछ दिन पहले उनकी बहन शाहीन भट्ट ने इंस्टाग्राम पर आलिया की स्पेशल टाइम की तस्वीर शेयर कर इसका जानकारी दी थी। इस तस्वीर में आलिया सोफा पर बैठी लैपटॉप पर काम करती दिख रही हैं और सामने मेज पर कुछ किताबें रखी हुई हैं। कैप्शन में शाहीन ने लिखा, ''राइटर्स रूम।''

आलिया जल्द ही रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं।

Updated on:
18 Apr 2020 11:57 am
Published on:
18 Apr 2020 11:54 am