बॉलीवुड

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को कुछ इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कमेंट में लोगों ने बताया बेस्ट कपल

Ranbir Kapoor ने मनाया 38वां जन्मदिन अभिनेता के बर्थडे पर Alia Bhatt ने शेयर किया खूबसूरत पोस्ट पोस्ट पर एक्टर की बहन Riddhima Kapoor Sahani ने किया कमेंट

2 min read
Sep 29, 2020
Alia Bhatt Shared Cute Photo On Ranbir Kapoor Birthday It Goes Viral

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर ने बीते दिन यानी कि 28 सितंबर को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस स्पेशल डे पर रणबीर के चाहने वालों और करीबियों ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए। वहीं रणबीर का जन्मदिन हो और आलिया भट्ट कुछ स्पेशल ना करें ऐसा कैसे हो सकता है भला। आलिया ने रणबीर के लिए सोशल मीडिया पर एक क्यूट पोस्ट शेयर किया है। जिस पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। आलिया का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से वह चर्चाओं में बनी हुई हैं।

View this post on Instagram

happy birthday 8 ❤️

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर को बर्थडे विश करते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में रणबीर के सामने कई केक रखे हुए नज़र आ रहे हैं। आलिया ने कैप्शन में लिखा है 'हैप्पी बर्थडे 8' रणबीर की स्माइल देख उनके फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक हैं। फैंस ही नहीं बल्कि रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी आलिया की पोस्ट पर कमेंट किया है। जिसमें उन्होंने हार्ट इमोजी बनाए है। वहीं फिल्म निर्देशक जोया अख्तर ने कमेंट करते हुए आलिया और रणबीर को बेस्ट बताया है। आलिया की इस ने पोस्ट सबका दिल जीत लिया है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं और अब यह बात सबके सामने भी आ चुकी है। काफी लंबे समय से दोनों की शादी की खबरें भी सामने आ रही है। यही नहीं ऋषि कपूर के निधन के दौरान भी आलिया को परिवार संग देखा गया था। आपको बता दें जल्द ही यह खूबसूरत जोड़ी आपको फिल्म ब्रह्मास्त्र में नज़र आने वाली है। फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी दिखाई देगें। फिल्म के निर्देशक रणबीर के खास दोस्त अयान मुखर्जी हैं।

Published on:
29 Sept 2020 09:29 am
Also Read
View All