बॉलीवुड

आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली ने किया था रिजेक्ट, अब बॉलीवुड ने लगाया 1 हजार करोड़ का दांव

Alia Bhatt Birthday: आज आलिया भट्ट अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। एक वक्त था जब संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट को रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन अब बॉलीवुड ने उनपर लगभग 1000 करोड़ का दांव लगा रखा है।  
3 min read
Mar 15, 2024
Alia Bhatt was rejected by Sanjay Leela Bhansali now She has superstar know unknown facts about her
Alia Bhatt Birthday

Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड की सबसे ज्यादा डिमांडिंग और मशहूर एक्ट्रेस में से एक आलिया भट्ट आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया भट्ट ने देखते ही देखते फिल्म इंडस्ट्री में खुद को एक ब्रांड की तरह स्थापित कर लिया है। उनके पास एक तगड़ी फैन फॉलोविंग भी है।

IMAGE CREDIT: Alia Bhatt Instagram

आज हम आलिया भट्ट की लाइफ का वो किस्सा सुनाएंगे जिसमें उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। लेकिन वहीं दूसरी ओर आज उनके ऊपर बॉलीवुड ने लगभग 1 हजार करोड़ का दांव लगा रखा है।

IMAGE CREDIT: Alia Bhatt Instagram

आलिया भट्ट के पैरेंट्स फिल्मी बैकग्राउंड के थे। जिसके चलते आलिया का बचपन फिल्मों के आसपास ही घूमते हुए बीता। 6 साल की उम्र में अपने पिता महेश भट्ट के प्रोडक्शन हाउस विशेष फिल्म्स के बैनर तले उन्होंने पहली बार बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। उन्होंने फिल्म संघर्ष में प्रीति जिंटा के बचपन का रोल निभाया। यही वो फिल्म थी जिसे करने के बाद आलिया का मन एक्टिंग की ओर झुक गया।

IMAGE CREDIT: Alia Bhatt Instagram

आलिया करीब 9 साल की रही होंगी। उस समय उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन संजय लीला भंसाली ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। उनकी जगह बाद में उस फिल्म के लिए चाइल्ड आर्टिस्ट आएशा कपूर को फिल्म में कास्ट किया गया। आएशा के काम को काफी सराहना भी मिली।

IMAGE CREDIT: Alia Bhatt Instagram

‘ब्लैक’ मूवी में भले ही आलिया को रिजेक्शन का सामना करना पड़ा हो। लेकिन एक्टिंग के लिए उनका जुनून कम नहीं हुआ। यह कारण रहा कि 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने अपना फोकस एक्टिंग की ओर कर दिया।

यह भी पढ़ें: Latest Bollywood News

IMAGE CREDIT: Alia Bhatt Instagram

एक दिन उन्हें पता चला कि करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर का ऑडिशन चल रहा है। इतना सुनना ही था कि आलिया स्कूल ड्रेस में ही ऑडिशन देने करण जौहर के ऑफिस पहुंच गई। उन्होंने बहारा बहारा गाने पर परफॉर्म किया था। फिल्म में फिल्म में शनाया सिंघानिया के रोल के लिए करण ने 400 लड़कियों के ऑडिशन लिए थे, लेकिन उन्हें आलिया ही इस रोल के लिए फिट लगी। हालांकि इस मूवी के लिए आलिया को अपना वजन काफी कम करना पड़ा था।

अपने 12 साल के करियर में आलिया ने 16 फिल्मों में लीड एक्ट्रेस का रोल अदा किया है। जिसमें 12 फिल्में हिट और दो फिल्में फ्लॉप रही हैं। बता दें कि आलिया की आने वाली चार फिल्मों पर लगभग 1 हजार करोड़ का दांव बॉलीवुड ने लगा रखा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी एक फिल्म की फीस 20 से 25 करोड़ रुपए हैं। वहीं फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट की नेटवर्थ 299 करोड़ रुपये करीब है।

Published on:
15 Mar 2024 08:36 am
Also Read
View All