बॉलीवुड

बाहुबली एक्टर प्रभास और करण जौहर के बीच हुई तकरार, ये रही वजह?

'बाहुबली' एक्टर प्रभास और करण जौहर के बीच हुई तकरार, वजह आपके भी होश उड़ा देगी
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2017, 6:45 PM IST
Karan_Johar
Karan_Johar

'बाहुबली' एक्‍टर प्रभास पिछले दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में आए थे। प्रभास एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इसबार वे पर्सनल लाईफ को लेकर नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाईफ को लेकर चर्चाओं में हैं। प्रभास को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा कि वह जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। खबर थी कि बाहुबली 2 का हिंदी वर्जन प्रजेंट करने वाले मशहूर डायरेक्टर करण जौहर प्रभास को लॉन्च करेंगे। लेकिन अब जो खबर आ रही वह प्रभास के प्रशंसकों को हैरान कर देगी। बताया जा रहा है कि प्रभास ने करण जौहर से एक फिल्म के लिए 20 करोड़ की डिमांड की है जिसके बाद करण ने अपने हाथ वापस खींच लिए है। कहा जा रहा है कि करण बॉलिवुड में प्रभास को बड़ा मौका देना चाहते थे लेकिन प्रभास की फीस सुनकर अब उन्होंने अपना इरादा बदल लिया है।

हाल ही में करण ने एक ट्वीट भी किया, जिससे इस बात का इशारा भी मिल रहा है। उन्होने लिखा, 'महत्वाकांक्षा...अगर तुम्हें अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करना है तो तुम्हें अपने असली अभिशाप से दूर रहना होगा...तुलना।' बता दें, करण ने ही ऐक्टर प्रभास की बाहुबली सीरीज के हिन्दी वर्जन को प्रेजेंट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेलुगू सुपरस्टार प्रभास ने बॉलिवुड में लॉन्च के बदले मोटी रकम की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक, प्रभास ने 20 करोड़ रुपए की मांग की थी जो करण जौहर को समझ नहीं आई।

प्रभास भले की बॉलीवुड से दूर हों, लेकिन साउथ इंडस्‍ट्री का वे एक जाना-माना नाम है। बाहुबली के बाद वे एक आइकन बन चुके हैं। इसमें दो राय नहीं कि प्रभास बॉलीवुड में अपने पैर जमाना चाहते हैं लेकिन करण जौहर का यह कदम प्रभास के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। फिलहाल प्रभास अपने आनेवाले प्रोजेक्‍ट 'साहो' को लेकर बिजी हैं।

Published on: