
रामायण फिल्म सीन (फोटो सोर्स- IMDb)
Ramayana Emotional Scenes: फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अपने-अपने किरदारों के साथ पूरी तरह से न्याय करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में जहां एक तरफ भव्यता को बरकरार रखते हुए कहानी को शानदार तरीके से दिखाया गया है वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे सीन भी हैं जो भावुक कर देने वाले हैं। चलिए इस खबर में आपको उन सीन्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने निश्चित तौर पर दर्शकों की आंखों में आंसू ला दिए।
फिल्म में सबसे ज्यादा भावुक कर देने वाला सीन तब आता है जब कैकेयी राजा दशरथ को उनका दिया हुआ वचन याद दिलाते हैं। कैकेयी माता अपने ही सबसे प्रिय पुत्र राम को 14 साल का वनवास का वचन मांगती हैं। इसके बाद राम, सीता और लक्ष्मण अयोध्या की प्रजा को रोते-बिलखते हुए छोड़कर वन के लिए चले जाते हैं। फिल्म में कैकयी के किरदार में लारा दत्ता को दिखाया गया है जो खुद भी अपनी आंखों से आंसू रोक नहीं पाती हैं लेकिन अपने पुत्र मोह में वो कुछ पलों के लिए सोचने-समझने की शक्ति खो बैठती हैं।
फिल्म में जब माता सीता का अपहरण होता है और रावण अपने पुष्पक वाहन से माता सीता को लंका की ओर ले जाता है तभी जटायु अपनी तरफ से भरपूर प्रयास करते हैं ताकि वो माता सीता की रक्षा कर सकें। वो रावण से खूब लड़ता है और एक बार को रावण का सिर भी काट देते हैं लेकिन क्योंकि रावण अमर था और उसके 10 सिर थे इसलिए उनके शरीर पर एक और सिर आ जाता है।
रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत जब फिल्म में राम को देखती हैं तो उनका अंदाज देखकर मोहित हो जाती हैं। इसके बाद शूर्पणखा राम को प्रस्ताव देती हैं कि वो उनसे शादी करना चाहती हैं। हालांकि राम सीधे तौर पर उन्हें मना कर देते हैं। इसके बाद शूर्पणखा सीता का रूप धारण करके प्रभु श्री राम के पास जाती है।
फिल्म में एक सीन ऐसा भी आता है जब माता सीता, राम और लक्ष्मण असुरों और राक्षसों का सामना करते हैं। इसी में ही एक ऐसा सीन आता है जब माता सीता खुद भी राक्षसों का सामना करती हैं और उनका योद्धा अंदाज देखने को मिलता है। खुद प्रभु श्री राम भी मां सीता के उस रूप को देखकर हैरान रह जाते हैं।
Updated on:
5 Nov 2026, 2:26 PM IST
Published on:
5 Nov 2026, 2:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.