5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लव गिल ने फिर स्काउट को लगाया गले, तो फूटा लोगों का गुस्सा, वीडियो देख किए भद्दे कमेंट

Love Gill Hug ScoutOP: 'बिग बॉस 20' में लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियां एक बार फिर चर्चा में आ गईं। मां का संदेश मिलने के बाद खुशी से झूम रही लव ने बार-बार स्काउट को गले लगाया। अब लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 5 Nov 2026, 1:43 PM IST

Love Gill Trolled after Hug ScoutOP kamya punjabi dig people got angry kaashvi allegation character assassination

लव गिल ने स्काउट को लगाया गले, हुईं ट्रोल (Photo Source- Twitter/@Tahalka143)

Love Gill Trolled after Hug ScoutOP: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) इन दिनों घर के अंदर चल रहे ड्रामे और रिश्तों के उतार-चढ़ाव को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कंटेस्टेंट लव गिल (Love Gill) और स्काउट ओपी (Scout OP) की नजदीकियां एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं। यहां तक कि 'वीकेंड का वार' में खुद फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी ने भी लव को आड़े हाथों लिया था, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली थी। लेकिन नए एपिसोड में फिर दोनों के बीच की नजदीकियां कैमरे में कैद हो गईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।

लव ने बार-बार स्काउट को लगाया गले

इन दिनों 'बिग बॉस 20' के घर में फैमिली वीक चल रहा है, और दिवाली के खास मौके पर सभी घरवालो के लिए उनके अपनों के वॉइस मैसेज आ रहे हैं। ऐसे में नए एपिसोड में लव गिल के लिए उनकी मां का संदेश आया, जिसे सुनकर लव काफी भावुक और बेहद खुश नजर आईं। अपनी मां की बातें सुनकर लव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह खुशी से झूमती हुई नजर आईं। उसी दौरान जोश और खुशी के माहौल में लव गिल सब भूल गईं और बार-बार स्काउट ओपी को गले लगाती नजर आईं।

लव गिल के स्काउट को बार-बार गले मिलने के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे लेकर घर के अंदर और बाहर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दर्शक लव गिल के बर्ताव से नाखुश नजर आए, खासकर स्काउट OP के गेम में ध्यान भटकाने और बार-बार गले लगने के लिए कहने से। दर्शक सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लव को लेकर लोगों ने किए कमेंट

एक यूजर ने गुस्से में कहा, "लव गिल को स्काउट से बस गले मिलना ही चाहिए रहता है। बेशर्मी की भी हद है… आखिर में हर चीज के लिए स्काउट को दोषी ठहराया जाता है।" एक अन्य ने लिखा, "आज के एपिसोड में लव गिल ने जबरदस्ती स्काउट को 7 बार गले लगाया। क्रेडिट खुद चलकर आता है।"

एक अन्य ने लिखा, "सच कहूं तो, मैंने लव जैसी इंसान कभी नहीं देखी। अब यह बिल्कुल साफ है कि वह जानबूझकर ऐसी हरकतें करती है, सिर्फ काश्वी को बुरा महसूस कराने के लिए। एकदम घटिया बर्ताव!" एक और ने लिखा, आज BB के हर फैन को उसे सपोर्ट करने पर पछतावा हो रहा होगा। काश्वी शुरू से ही उसके बारे में 100% सही थी। उसमें जरा भी आत्म-सम्मान नहीं है। शर्म की बात है।"