5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“डेब्यू पर सचिन को वर्ल्ड कप खिलाने जैसा…”, नमित मल्होत्रा ने ‘रामायण’ के ग्लोबल विजन पर जाहिर की खुशी

Namit Malhotra On Ramayana: फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा ने फिल्म की 70,000 स्क्रीन्स पर रिकॉर्ड वर्ल्डवाइड रिलीज पर खुशी जताई है। साथ ही उन्होंने खुद की तुलना सचिन तेंदुलकर ने कर डाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 5 Nov 2026, 9:36 AM IST

Namit Malhotra On Ramayana release global vision said Like having Sachin play in World Cup on his debut

नमित मल्होत्रा ने रामायण को लेकर की बात (Photo Source- Twitter/@Chrissuccess)

Namit Malhotra On Ramayana release: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी मेगा-बजट फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर जो लोग बेसब्री से इसके रिलीज का इंतजार कर रहे थे वह खत्म हो गया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। अब निर्माता नमित मल्होत्रा ने ग्लोबल रिलीज को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक दावा किया है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म दुनिया भर में 70,000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज होगी, जो अब तक की किसी भी भारतीय फिल्म के लिए रिलीज का सबसे बड़ा और रिकॉर्ड स्केल है। नमित ने मीडिया से बात करते हुए इस उपलब्धि पर अपनी खुशी बयां की और अपनी तुलना क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से की।

नमित मल्होत्रा ने रामायण को लेकर क्या कहा?

रामायण का वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजिल्स में एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के डेविड गेफेन थिएटर में हुआ, जहा ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड फिल्में दिखाई जाती हैं। इसे एक इंडियन फिल्म के लिए एक बड़ी कामयाबी माना गया। PTI से बात करते हुए, नमित ने कहा, “अभी मैं जो सबसे बड़ी चीज महसूस कर रहा हूं, वह है शुक्रिया, क्योंकि मेरे लिए, यह बात कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री 100 साल से ज़्यादा पुरानी है, और मुझे रामायण बनाने और इसे दुनिया के सामने पहले जैसा पेश करने का यह सुनहरा मौका मिला है।

नमित ने आगे कहा, "यकीन नहीं होता मुझसे पहले भी फिल्ममेकर्स की कई पीढ़ियां आई हैं जिन्होंने इंडिया में जो किया है, वह शानदार है। लेकिन इस तरह की रामायण किसी भी इंडियन फिल्ममेकर ने नहीं बनाई। और आज मैं वह इंसान बन रहा हूं। यह ऐसा है जैसे सचिन तेंदुलकर को उनके डेब्यू पर ही वर्ल्ड कप खेलने के लिए चुना गया हो।”

ग्लोबल लेवल पर रामायण को पहुंचाना है नमित मल्होत्रा का मकसद

वाल्मीकि के महाकाव्य पर आधारित, रामायण एक ऐसी कहानी है जो लगभग हर भारतीय को पता है। लेकिन वेस्टर्न के जो लोग है उनके लिए यह काफी हद तक नई है। नमित का कहना है कि इस फिल्म के साथ, वह वेस्टर्न दर्शकों को कहानी से परिचित कराना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा, “पश्चिमी जगत भले ही 'स्टार वॉर्स', 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'हैरी पॉटर' जैसी कहानियों को जानता है, लेकिन उन्हें यह बताना बेहद जरूरी है कि रामायण इन सभी से बहुत पहले की मूल और समृद्ध कहानी है। नमित का उद्देश्य इस पौराणिक गाथा को ग्लोबल लेवल पर हर दर्शक तक पहुंचाना है।

बता दें, प्राइम फोकस और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का पहला भाग भारत सहित दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज हो चुका है, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2028 में रिलीज होगा। सोनी पिक्चर्स भारत को छोड़कर ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन संभालेगी, जबकि धर्मा प्रोडक्शंस हिंदी भाषी मार्केट में फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करेगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन