5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पहले से ज्यादा अब असुरक्षित हैं हम’, सैफ अली खान ने पर दिया बेबाक बयान, करीना कपूर का रिएक्शन वायरल

Saif ali khan: सैफ अली खान और करीना कपूर ने देश की सुरक्षा पर खुलकर बात की। सैफ ने टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस का जिक्र करते हुए कहा कि आज की दुनिया हमारे दौर की तुलना में काफी ज्यादा असुरक्षित है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 5 Nov 2026, 7:09 AM IST

Saif ali khan on tiger shroff firing and country safety said It is more unsafe now

सैफ अली खान और करीना कपूर ने सुरक्षा पर की बात (Photo Source- JioHotstar)

Saif Ali Khan On Unsafe in world: बॉलीवुड के पावर कपल सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर के फेमस चैट शो में बतौर मेहमान शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ, फिल्मी करियर और वर्तमान समय के सामाजिक हालातों पर खुलकर बात की। शो में बातचीत के दौरान सैफ अली खान ने हाल ही में चर्चा में आए टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस और देश में बढ़ते सुरक्षा के मुद्दों पर एक बहुत ही गंभीर और बेबाक बयान दिया है। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस और आम जनता की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

सैफ अली खान ने सुरक्षा को लेकर दिया बयान

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में सैफ अली खान और करीना कपूर नजर आए। इस दौरान कपल से जब सेलिब्रिटीज की सुरक्षा और हालिया आपराधिक मामलों पर सवाल पूछे गए तो सैफ अली खान ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के दौर में लोगों को बहुत अधिक सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

सैफ ने अपने विचार शेयर करते हुए कहा, "मैं इस बारे में पहले भी बहुत बार बात कर चुका हूं, लेकिन कड़वी सच्चाई यह है कि मुझे आज की दुनिया में यह कहते हुए बहुत अफसोस होता है कि अब थोड़ी बहुत सुरक्षा (Security) की आवश्यकता यकीनन पड़ गई है।"

उन्होंने आगे कहा कि आज की दुनिया एक बेहद 'पागल जगह' बन चुकी है और जब वह अपने दौर के शुरुआती दिनों को याद करते हैं, तो उन्हें साफ महसूस होता है कि वर्तमान समय पहले की तुलना में काफी ज्यादा असुरक्षित हो गया है। उनके इस बयान के दौरान बगल में बैठीं करीना कपूर का रिएक्शन भी कैमरे में कैद हुआ, जो इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह से उनके विचारों से सहमत नजर आईं।

सेलिब्रिटीज की सुरक्षा पर मंडराता खतरा और टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बॉलीवुड कलाकारों और हाई-प्रोफाइल हस्तियों को मिल रही धमकियों और वारदातों ने फिल्म इंडस्ट्री की नींद उड़ा दी है। खासकर टाइगर श्रॉफ के मामले से जुड़े घटनाक्रम के बाद से सुरक्षा एजेंसियों और सितारों के बीच चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। सितारे अब इस बात को खुले तौर पर स्वीकार करने लगे हैं कि चकाचौंध और ग्लैमर की इस दुनिया के पीछे अब व्यक्तिगत सुरक्षा एक बहुत बड़ा और गंभीर सवाल बन चुका है। सैफ अली खान की यह चिंता इस बात का सबूत है कि आज के समय में सिर्फ आम नागरिक ही नहीं, बल्कि बड़े-बड़े फिल्मी सितारे भी बाहरी खतरों और असुरक्षा के माहौल से जूझ रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन