बॉलीवुड

‘हमेशा से संस्कारी नहीं थे बाबूजी’, फिल्मों में एक्ट्रेसेस संग कर चुके हैं बोल्ड सीन

क्या आप जानते हैं पिता का रोल निभाने वाले आलोक ने अपने शुरुआती दिनों में लव मेकिंग सीन भी दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2018, 10:43 AM IST
aloknath made love scenes in movies
aloknath made love scenes in movies

इन दिनों पूरी बॅालीवुड इंडस्ट्री में तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के विवाद से खलबली मची हुई है। तनुश्री के बाद अब कई एक्ट्रेसेस अपने मामले लेकर मीडिया से खुलकर बातचीत कर रही हैं। मीटू कैंपेन इन दिनों देश में अपना गहरा असर दिखा रहा है। ऐसे में हाल में संस्कारी बाबूजी के नाम से मशहूर एक्टर आलोकनाथ पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। जी हां निर्माता विनता नंदा ने आलोकनाथ पर रेप का आरोप लगाया है। हमेशा अपनी संस्कारी छवी लेकर चलने वाले आलोकनाथ भी अब मीटू के शिकार हो गए हैं।

खैर, इन सभी बातों के बीच आज हम आपको आलोकनाथ से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं पिता का रोल निभाने वाले आलोक ने अपने शुरुआती दिनों में लव मेकिंग सीन भी दिए हैं। 1987 में आई फिल्म 'कामाग्नि' में आलोकनाथ टीना मुनीम के साथ रोमांस करते नजर आए थे यही नहीं उन्होंने पेड़ों के इर्द-गिर्द डांस भी किया था। इसके अलावा वह एक फिल्म में रेप सीन तक कर चुके हैं।

बता दें आलोकनाथ पर रेप का आरोप लगाने वाली निर्माता विनता नंदा ने फेसबुक के जरिए अपनी बात लोगों तक पहुंचाई। उन्होंने कहा, टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे संस्कारी शख्स ने 20 साल पहले उनका रेप किया था। उन्होंने लिखा, 'पार्टी के बाद मैं अकेले अपने घर जा रही थी। उन्होंने मुझे लिफ्ट ऑफर की। मैंने उनपर भरोसा किया और उनकी कार में बैठ गई। उसके बाद सिर्फ धुंधली याद है। जब मैं जगी...मैं दर्द में थी....मैं बेड से उठ नहीं पाई। मैंने इस बारे में अपने कुछ दोस्तों को बताया लेकिन हर किसी ने मुझे इस घटना को भूल जाने की सलाह दी।'

हाल में इसपर आलोकनाथ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ' उन्हीं (विनता) से पूछिए आप, मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? जो औरत ने कह दिया, वही ब्रह्म वाक्य है न? वही तो सत्य है! ऐसे में मेरा पक्ष जानकर क्या करोगे? आपको जो लिखना है, लिखिए।। वैसे भी मैं जो कहूंगा, उसपर कौन यकीन करने वाला है? इस मामले में मैं जो कुछ भी कहूंगा, लोग सुनेंगे नहीं। मैं जो भी कुछ कहूंगा, उसके कोई मायने नहीं हैं। इससे कोई फायदा नहीं होगा। सब लोग उसपर (विनता) पर ही यकीन करेंगे। उन्होंने‌ जो कुछ कहा है, ये उनकी (ओछी) मानसिकता को दर्शाता है। मुझ पर इल्जाम तो लग गया है, मगर वक्त के साथ सबकुछ साफ हो जाएगा।

Updated on:
9 Oct 2018, 10:43 AM IST
Published on:
Also Read
View All