
Ameesha Patel Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल यूं तो फिल्मों से फिलहाल दूर हैं। अमीषा आखिरी बार फिल्म गदर 2 में नजर आई थी, जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। लेकिन बीच-बीच में वो पब्लिक इवेंट्स में कई बार नजर आती रही हैं। हाल ही में अमीषा ऐसे ही एक इवेंट पर नजर आईं जहां उनके लुक ने एक बार फिर चर्चे बटोर लिए।
इस इवेंट पर जैसे ही अमीषा की एंट्री हुई, हर किसी की नजरें उनपर जाकर टिक गईं। अमीषा व्हाइट कलर के टॉप और ब्लू कलर के डेनिम शॉर्ट्स में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने चश्मा लगाया हुआ था। अमीषा का लुक देखते ही बन रहा था। बता दें 50 साल की उम्र में भी अमीषा अपने अंदाज से बड़ी-बडी अभिनेत्रियों को मात दे सकती हैं। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेजिस पर अमीषा के इस लुक वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी एक खास थ्रोबैक तस्वीर को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने जन्मदिन से जुड़ी एक पुरानी याद साझा की, जिसमें वो सुपरस्टार सलमान खान और अपने करीबी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीर लॉस एंजेलिस में मनाए गए एक पुराने बर्थडे सेलिब्रेशन की बताई जा रही है, जिसने फैंस के बीच खास उत्साह पैदा कर दिया है।
अमीषा पटेल द्वारा साझा की गई ये तस्वीर उनके अंतरराष्ट्रीय टूर के दौरान मनाए गए जन्मदिन समारोह की है। फोटो में वह ब्लैक ऑफ-शोल्डर टॉप और पिंक जींस में दिखाई दे रही हैं, जबकि सलमान खान अपने मजाकिया अंदाज में उनके साथ केक कटिंग के दौरान खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने उस खास पल को याद करते हुए भावुक अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की।
दिलचस्प बात यह है कि यह तस्वीर उन्होंने अपने जन्मदिन से कई महीने पहले शेयर की है, जिसके कारण फैंस और भी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं और इस पोस्ट पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
जैसे ही अमीषा पटेल ने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की, फैंस ने उस पर जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने दोनों सितारों की केमिस्ट्री की तारीफ की, तो कुछ ने उन्हें फिर से किसी फिल्म में साथ देखने की इच्छा भी जाहिर की।
अमीषा अक्सर अपने वेस्टर्न पहनावे के दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वो इन दिनों अमेरिका में अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए भी नजर आती हैं और अपने फैशन स्टाइल से फैंस का ध्यान आकर्षित करती रहती हैं।