बॉलीवुड

अमीषा पटेल को एयरलाइंस स्टाफ ने दिया ऐसा सरप्राइज, इमोशनल हुई अभिनेत्री

अमीषा पटेल को एयरलाइंस स्टाफ ने दिया ऐसा सरप्राइज, इमोशनल हुई अभिनेत्री

less than 1 minute read
Dec 26, 2020
अभिनेत्री अमीषा पटेल

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एयरलाइन स्टाफ अभिनेत्री को सरप्राइज देते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल अभिनेत्री अमीषा पटेल को एक एयरलाइन स्टाफ ने उन्हें फ्लाइट में जाने से पहले डांस कर सरप्राइज दिया।

वीडियो में एयरलाइन स्टाफ द्वारा फिल्म कहो ना प्यार है के टाइटल ट्रैक पर क्रू मेंबर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस जेस्चर को देखकर अमीषा पटेल काफी इमोशनल हो गई और उनकी आंखें तक भर आई । जिसके बाद वे खुद भी उनके साथ डांस करने लगी।

आपको बता दें कि अमीषा पटेल ने फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही लोगों को दीवाना बना दिया था। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य किरदार में रितिक रोशन सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए थे। इस जोड़ी ने कमाल की एक्टिंग कर फैन्स को अपना दीवाना बना दिया था। इसके बाद अमीषा पटेल ने कई एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी थी। जिसके चलते उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी हो गई।

Published on:
26 Dec 2020 10:19 pm
Also Read
View All