बॉलीवुड

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करने पर ऋचा चड्ढा ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स बोले- ‘2020 है कुछ भी हो सकता है’

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को नोबेल शांति पुरस्कार 2021 के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस खबर को सुनने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिस पर लोगों के फनी कमेंट्स आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Sep 10, 2020
American President Donald Trump nominated for Nobel Peace Prize

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल के शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस बात चर्चा आज पूरे विश्व में हो रही है। सोशल मीडिया पर भी सभी अलग-अलग अंदाज इस खबर पर अपने रिएक्शन साझा कर रहे हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड की तरफ से भी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपना रिएक्शन साझा किया है। उन्होंने एक मीम वीडियो शेयर किया है। जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी रोकने का नाम नहीं ले रही है। यूजर्स भी बड़े फनी अंदाज में कमेंट करते हुए नज़र आ रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की खबर सुनते ही अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें एक बच्चे की आंख से दिमाग को दिखाया जाता है। जिसमें अचानक से एक जोरदार विस्फोट हो जाता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि मैडम यह 2020 है। इस साल तो कुछ भी हो सकता है। वहीं एक यूजर ने लिखा इस साल काफी कुछ होना बाकी है। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

आपको बताते चलें कि सयुंक्त अरब अमीरात और इजरायल के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता करने के चलते नॉर्वे सांसद ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए उनका नाम नॉमिनेट किया है। 72 सालों के बाद इजरायल और यूएई के बीच चल रहा टकराव खत्म हुआ है। जिसका श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति को ही मना जा रहा है।

Published on:
10 Sept 2020 03:25 pm
Also Read
View All