बॉलीवुड

पिता संग 15 साल पुरानी तस्वीरों को इरा खान ने सोशल मीडिया पर किया शेयर, आमिर खान का लुक देख हैरान हुए फैंस

आमिर खान ( Amir Khan ) की बेटी इरा खान ( Ira Khan ) ने 15 साल पुरानी तस्वीरों को किया शेयर आमिर खान को देख हैरान हुए फैंस आमिर खान की पहली बीवी रिमा दत्ता ( Reema Dutt ) की बेटी
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2020, 10:59 AM IST
इरा खान ने पिता आमिर खान संग पुरानी तस्वीरों को किया शेयर
इरा खान ने पिता आमिर खान संग पुरानी तस्वीरों को किया शेयर

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आमिर खान ( Amir Khan ) सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव दिखाई देते हैं। लेकिन उनकी बेटी इरा खान ( Ira Khan ) अक्सर अपनी तस्वीरों और बोल्ड अंदाज से सोशल मीडिया पर का तापमान बढ़ाती नज़र आती है। इरा की एक और पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान उनकी ओर खींच लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पापा आमिर खान संग कुछ तस्वीरें शेयर की है। जो की करीबन15 साल पुरानी है। इन तस्वीरों में पिता और बेटी एक अलग ही अंदाज में नज़र आ रहे हैं।

इरा ने जो तस्वीरों पोस्ट की है जो क्रिसमस की है। जिसमें वो पिता आमिर खान संग सैंटा की कैप पहने नज़र आ रही हैं। और पापा आमिर को क्रिसमस का गिफ्ट देती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में अगर आमिर के लुक पर देगें तो इन तस्वीरों में उनके बाल लंबे हैं। और मूंछे भी बड़ी हुई हैं।

इस दूसरी तस्वीर में इरा में अपनी दोस्त के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में उनकी फ्रेंड उन्हें तोहफा दे रही हैं। इस तस्वीर में इरा ने खुद को सैंटा का मदद करने वाला बताया है। इस तस्वीर में इरा ब्लू पैंट और व्हाइट टी-शर्ट पहनी है। वहीं उनकी दोस्त क्यूट पिंक फॉर्क में नज़र आ रही हैं।

आमिर खान की लाडली इरा खान वैसे तो लाइम लाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। लेकिन फिर भी वो मीडिया में उनके बिंदास अंदाज के लिए इंटरनेट पर छा ही जाती है। बता दें कि इरा खान आमिर खान की पहली वाइफ रीना दत्ता की बेटी हैं। इरा बिल्कुल अपनी मां रीना जैसी ही दिखाई देती है। रीना से तलाक के बाद आमिर खान ने किरण राव से शादी कर ली थी।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन